फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   71 Police officers including 15 IPS transferred in Haryana

Haryana News: 15 आईपीएस समेत 71 पुलिस अधिकारियों का तबादला, चार अफसर एसपी से डीआईजी बने

Thu, 01 Feb 2024 11:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Feb 2024 11:20 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने 2010 बैच के चार आईपीएस अधिकारियों को एसपी रैंक से डीआईजी पद पर प्रमोट करने का आदेश जारी किया। इन अफसरों में संगीता कालिया, सुलोचना गजराज, राजेश दुग्गल और सुरिंदर पाल सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
71 Police officers including 15 IPS transferred in Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हरियाणा सरकार ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए 15 आईपीएस समेत 71 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें दो एडीजीपी व 42 डीएसपी शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी सूची के मुताबिक हिसार रेंज के एडीजीपी श्रीकांत जाधव को पुलिस कांप्लेक्स मधुबन में एडीजीपी नियुक्त किया है। 

विज्ञापन


जेल एडीजीपी डॉ. माटा रवि किरण को एडीजीपी हिसार रेंज नियुक्त किया है। एसटीएफ के डीआईजी सिमरदीप सिंह को नारकोटिक्स ब्यूरो का डीआईजी, गुरुग्राम डीसीपी मनबीर सिंह को डीसीपी हेडक्वार्टर सोनीपत, एसपी दादरी नितिका गहलोत को एसपी एससीआरबी पंचकूला व एसपी एचएसएनसीबी का अतिरिक्त चार्ज, फरीदाबाद की डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ को एसपी दादरी, एएसपी पलवल जसलीन कौर को डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद, रोहतक की अतिरिक्त एसपी मेघा भूषण को आईआरबी मानेसर, अंबाला की एएसपी दीपक कुमार जेवरिया को डीसीपी मानेसर तैनात किया गया है। 

विज्ञापन

सिरसा एएसपी दीप्ती गर्ग को एडिशनल एसपी सिरसा, एसएसपी पानीपत मयंक मिश्रा को एडिशनल एसपी पलवल, एएसपी भिवानी लेगेश कुमार को एडिशनल एसपी रोहतक, एएसपी महेंद्रगढ़ प्रभिना को एडिशनल एसपी करनाल, एएसपी समालखा सृष्टि गुप्ता को एएसपी अंबाला, डीएसपी वेस्ट गुरुग्राम भूपेंद्र सिंह को एचएपी मधुबन बनाया गया है।

एसपी ट्रैफिक करनाल विनोद कुमार को एचएपी मधुबन, एचएपी मधुबन में सेकेंड बटालियन में तैनात एचपीएस सुरेश कुमार को एसपी एचपीए मधुबन, सोनीपत के डीएसपी हेडक्वार्टर विरेंद्र सिंह सांगवान को एसपी लॉ एंड आर्डर पंचकूला, आईआरबी सुनारिया में तैनात एचपीएस बलजिंदर सिंह को एचएपी मधुबन, एसपी सीएमएफएस सीआईडी ताहिर हुसैन को एसपी एचएसईएनबी, एचएपी मधुबन में तैनात रविंदर कुमार तोमर को डीसीपी गोहाना, मानेसर आईआरबी में तैनात नरेंद्र कुमार को डीसीपी क्राइम सोनीपत, डीसीपी क्राइम विजय सिंह को एसपी एचएसईएनबी, एसपी इंफोर्समेंट करण गोयल को एसपी एचएसईएनबी, एचपीएस करण गोयल को डीसीपी वेस्ट गुरुग्राम, पुष्पा एचपीएस को एसपी ट्रैफिक हाईवे करनाल, स्टेट क्राइम ब्रांच की एसपी धारणा यादव को एसपी स्टेट क्राइम, व एसपी वूमेन सेफ्टी पंचकूला नियुक्त किया है।

दो महिला अफसर समेत चार एसपी रैंक से डीआईजी बने

हरियाणा सरकार ने 2010 बैच के चार आईपीएस अधिकारियों को एसपी रैंक से डीआईजी पद पर प्रमोट करने का आदेश जारी किया। इन अफसरों में संगीता कालिया, सुलोचना गजराज, राजेश दुग्गल और सुरिंदर पाल सिंह शामिल हैं। इससे पहले सरकार ने पहली जनवरी को 33 आईएएस अधिकारियों को भी प्रमोट किया था। इसमें राजेश दुग्गल सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल के पति हैं। वहीं, संगीता कालिया हरियाणा के एचसीएच अधिकारी विवेक कालिया की पत्नी हैं। संगीता कालिया की गिनती तेज तर्रार अफसरों में होती है। संगीता कालिया उस समय काफी चर्चा में आईं थीं, जब फतेहाबाद में कष्ट निवारण समिति की बैठक में वे गृहमंत्री अनिल विज से भिड़ गईं थीं। हालांकि बाद में उनका तबादला कर दिया गया था। 

वहीं, सुलोचना गजराज ने तो हरियाणा के राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी थी। दरअसल, एक वीडियो में मंत्री ने आईपीएस को भ्रष्ट बताया था। हालांकि उनका भी तबादला कर दिया गया था। मगर उन्होंने तबादले से पहले मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। हालांकि बाद में गृह मंत्री विज के दखल के बाद मामला रफा-दफा हो गया था। वहीं, सुरिंदर पाल सिंह की गिनती भी अच्छे अफसरों में होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed