{"_id":"e60fc01c9797bebabecc3c770dd19e4a","slug":"71-percent-polling-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में छिटपुट घटनाओं के बीच 71 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में छिटपुट घटनाओं के बीच 71 फीसदी मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 10 Apr 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में 16वीं लोकसभा के लिए वीरवार को छिटपुट घटनाओं के बीच करीब 71 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
इसके साथ ही 230 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। ईवीएम को स्ट्रांग रूमों में देर रात जमा कर दिया गया। चुनाव नतीजे 16 मई को आएंगे। वर्ष 2009 के चुनाव में 67.48 फीसदी मतदान हुआ था।
इस बार का मतदान हरियाणा के इतिहास में तीसरा सर्वाधिक मतदान है। मगर रिकार्ड नहीं टूटा।
सूबे के 16244 मतदान केंद्रों पर वीरवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ था और शाम छह बजे तक चला। कुछ मतदान केंद्रों में लंबी कतारें शाम छह बजे तक लगी हुई थी।
विज्ञापन
हरियाणा की दस लोकसभा सीटों पर हुआ मतदान
लोकसभा क्षेत्रवार यह रहा मतदान (रात 9 बजे तक का अपडेट)
क्षेत्र-------------------2014-----------2009
सिरसा----------------76.4------------74.93
हिसार----------------76.0-------------69.35
कुरुक्षेत्र---------------75.9------------75.04
अंबाला---------------70.9------------68.51
करनाल--------------70.6------------66.64
गुड़गांव--------------70.5------------60.80
भिवानी-महेंद्रगढ़-----69.9------------71.34
सोनीपत-------------68.4------------64.75
रोहतक--------------67.5------------65.66
फरीदाबाद-----------61.3------------56.66