फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   71 deaths and 2009 new corona cases reports in Haryana

पंजाब: कोरोना संक्रमण ने ली 71 मरीजों की जान, 2009 नए पॉजिटिव मिले, ब्लैक फंगस से तीन मौतें

Sat, 05 Jun 2021 01:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 05 Jun 2021 01:39 AM IST
सार

पंजाब में मौजूदा समय ब्लैक फंगस से पीड़ित 288 मरीजों का निजी और 74 का सरकारी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। इस बीमारी से पीड़ित 316 मरीज पंजाब के हैं जबकि 46 मरीज दूसरे राज्यों से संबंधित हैं।

विज्ञापन
71 deaths and 2009 new corona cases reports in Haryana
कोरोना की जांच। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब में कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस से हालात सुधर नहीं रहे हैं। शुक्रवार को पंजाब में ब्लैक फंगस से तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया। अब तक सूबे में 52 लोगों की इस गंभीर बीमारी से मौत हो चुकी है। सूबे में अब तक 362 मामले आ चुके हैं, जिनमें 46 मामले दूसरे राज्यों से संबंधित बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


कोरोना से 71 की मौत, 2009 नए संक्रमित मिले 
कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को 71 की मौत हो गई। अमृतसर में 4, बरनाला में 1, बठिंडा में 8, फरीदकोट में 2, फाजिल्का में 1, फिरोजपुर में 3, गुरदासपुर में 4, होशियारपुर में 1, जालंधर में 5, कपूरथला में 2, लुधियाना में 7, मोगा में 4, मोहाली में 2, मुक्तसर में 3, पठानकोट में 1, पटियाला में 10, रोपड़ में 2, संगरूर में 9, एसबीएस नगर में 1 और तरनतारन में 1 मरीज की मौत हो गई। राज्य में संक्रमण के 2009 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


जालंधर: ब्लैक फंगस के 5 नए मरीज मिले
कोरोना के बाद अब लगातार ब्लैक फंगस के शिकार मरीज सामने आ रहे हैं। ब्लैक फंगस से होने वाली मौत का सिलसिला भी जारी है। पिछले चार दिनों से रोज एक-एक मरीज की मौत हो रही है। शुक्रवार को ब्लैक फंगस के पांच नए मरीज सामने आए। इनमें जालंधर के दो, लुधियाना, जम्मू और कपूरथला का एक-एक मरीज शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कोरोना संक्रमित हैं और जालंधर के अस्पतालों में दाखिल हैं। इसके अलावा गुरुवार को भी नवांशहर के एक मरीज की जालंधर के अस्पताल में मौत हो गई थी। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार नवांशहर के 60 साल के बुजुर्ग की जान गई है। बुजुर्ग को कोरोना और मधुमेह की बीमारी भी थी।

फतेहगढ़ साहिब में ब्लैक फंगस से दो की मौत
फतेहगढ़ साहिब जिले में चार लोग ब्लैक फंगस की चपेट में आए हैं जबकि मंडी गोबिंदगढ़ की एक महिला व अमलोह के एक पुरुष की मौत हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. महिंदर सिंह ने बताया कि जिले में चार लोग ब्लैक फंगस की चपेट में आए हैं जिनमें से दो की मौत हो चुकी है और दो मरीजों का इलाज अभी चल रहा है। 

सिविल सर्जन ने बताया कि मंडी गोबिंदगढ़ की रहने वाली 54 वर्षीय महिला की डीएमसी लुधियाना में इलाज दौरान मौत हो गई और अमलोह के एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान हुई है। यह भी बताया कि अभी भी दो व्यक्तियों का इलाज चल रहा, जिनमें सब डिवीजन खमाणों के 55 वर्षीय व्यक्ति मोहाली और एक 55 वर्षीय व्यक्ति पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed