{"_id":"628010a6738e2c23347eb966","slug":"700-graduates-and-masters-degrees-chandigarh-news-pkl450649279","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 स्नातकों और परास्नातकों को मिली डिग्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 स्नातकों और परास्नातकों को मिली डिग्रियां
विज्ञापन
सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएशन कॉलेज में कन्वोकेशन के दौरान अपनी डिग्रियां प्राप्त करके उत्साह?
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज की ओर से शनिवार को 35वां वार्षिक दीक्षांत समारोह करवाया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा निदेशक अमनदीप सिंह भट्टी मुख्यातिथि रहे। समारोह में कला, वाणिज्य, प्रबंधन और कंप्यूटर अनु प्रयोगों के संकायों में 700 स्नातकों और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। इसमें कला और वाणिज्य संकाय में ऑनर्स की डिग्री दी गई।
प्राचार्य डॉ. आभा सुदर्शन ने डिग्री धारकों के दृढ़ प्रयासों की सराहना की। निदेशक अमनदीप भट्टी ने कहा कि दीक्षांत समारोह छात्रों के साथ उनके माता-पिता और शिक्षकों के लिए गर्व का दिन है। उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ भविष्य में आगे देखने के लिए प्रेरित किया। छात्र राष्ट्र के शिक्षित और जिम्मेदार नागरिकों के रूप में समाज में परिवर्तन ला सकते हैं।
शिक्षा का उद्देश्य प्रतिकूल परिस्थितियों में भी नैतिकता और सत्य के मार्ग पर चलना है जो हमारे जीवन को परिभाषित करता है। छात्रों को सलाह दी कि वे अपने ज्ञान को उत्पादक और नवीन प्रौद्योगिकियों में निवेश करें, जिससे राष्ट्र के विकास में तेजी लाई जा सके। कार्यक्रम में ट्राइसिटी के कॉलेजों को प्राचार्य और पूर्व प्राचार्य मौजूद रहे। समारोह में धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के डीन डॉ. राजेश की ओर से दिया गया।
विज्ञापन
पांच मेधावी छात्रों को रोल ऑफ ऑनर
पीजीजीसी-46 में दीक्षांत समारोह में शैक्षिक उपलब्धियों के लिए पांच छात्रों को रोल ऑफ ऑनर दिया गया। इसमें एमकॉम के विकास गोयल, बीकॉम की योगिता, बीबीए की यतिका, बीसीए के गौतम और बीए के आदित्य कुंदु शामिल हैं। दस छात्रों को कॉलेज कलर्स से सम्मानित किया गया। इन छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में कॉलेज में टॉप किया था। वहीं, 14 विद्यार्थियों को मेरिट सर्टिफिकेट से नवाजा गया।