{"_id":"28b8af8475a866735552fc98d82e6f7e","slug":"70-feet-khanda-in-anandpur-sahib-on-350th-foundation-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री आनंदपुर साहिब में स्थापित होगा 70 फीट ऊंचा ‘खंडा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री आनंदपुर साहिब में स्थापित होगा 70 फीट ऊंचा ‘खंडा’
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 May 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने श्री आनंदपुर साहिब के 350वें स्थापना दिवस के अवसर पर सिख पंथ की विरासत के प्रतीक के तौर पर 70 फुट ऊंचा स्टील का ‘खंडा’ स्थापित करने को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
यह फैसला शनिवार को पंजाब भवन में श्री आनंदपुर साहिब के स्थापना समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित बैठक में लिया गया। समारोह 17 से 19 जून को आयोजित होगा।
विज्ञापन
सिख इतिहास में ‘खंडे’ की महत्ता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रयास दसवें गुरु गोबिंद सिंह के दर्शन को एक छोटी सी श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने 1699 में बैसाखी वाले दिन श्री आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की नींव रखी थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ‘खंडा’ सर्वव्यापी भाईचारे व हौसले का प्रतीक होने के अलावा अत्याचार, जुल्म तथा अन्याय के विरुद्ध साहस का प्रतीक है। इस अवसर पर प्रमुख व्यक्तियों को भेजे जाने वाले निमंत्रण पत्रों सहित स्मृति चिह्न के डिजाइन को भी स्वीकृति दी गई।
समारोह के दौरान सोने की झाल वाला एक यादगारी सिक्का भी जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कार्यकारी कमेटी से कहा कि श्री आनंदपुर साहिब के संक्षिप्त इतिहास संबंधी पुस्तिका भी प्रकाशित की जाए, ताकि इस धरोहर से लोग अवगत हो सकें।
वहीं, प्रबंधों को और पुख्ता बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल और डॉ. दलजीत सिंह चीमा, लोकसभा सदस्य प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, पंजाबी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. जसपाल सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव केजेएस चीमा, रूपनगर की उपायुक्त तनु कश्यप, एसजीपीसी सदस्य रूप सिंह और अमरजीत सिंह चावला के नेतृत्व वाली एक कमेटी का भी गठन किया।