{"_id":"572fa0f14f1c1b00535cd683","slug":"7-pilgrims-of-amritsar-killed-in-road-accident-in-himachal-33-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में पलटी बस, अमृतसर के 7 श्रद्धालुओं की मौत, 33 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में पलटी बस, अमृतसर के 7 श्रद्धालुओं की मौत, 33 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/कांगड़ा
Updated Mon, 09 May 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के अमृतसर के 7 श्रद्धालुओं की मौत खाई में बस पलटने से हो गई। हादसे में 33 अन्य घायल हो गए। सभी श्रद्धालु हिमाचल की धार्मिक यात्रा पर थे। वे मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद ज्वालाजी जा रहे थे। हादसे के शिकार सभी लोग अमृतसर के छिहाटा निवासी हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस ढलियारा में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 33 घायल हुए हैं। मरने वालों में दो महिलाएं हैं।
विज्ञापन
घायलों को नजदीकी देहरा अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन एक ही डॉक्टर होने के चलते इलाज में देरी हुई। 15 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों में 15 महिलाएं, 15 पुरुष और तीन बच्चे हैं। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पंजाब के अमृतसर निवासी 40 श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस चिंतपूर्णी से ज्वालामुखी जाते समय रविवार दोपहर करीब 2.45 बजे ढलियारा खड्ड से पहले एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होने के बाद पहले पलट गई और उसके बाद गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब तीन दर्जन लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।