फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   7 people eyes , diwali firecrackers, 45 patients admitted to PGI

पटाखों ने छीनी 7 लोगों की आंखों की रोशनी, 45 मरीज पहुंचे PGI

Wed, 02 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
7 people eyes , diwali firecrackers, 45 patients admitted to PGI
पीजीआई चंडीगढ़ - फोटो : File Photo
2016 की दिवाली की खुशी कई लोगों की जिंदगी में गम दे गई। पटाखों से हुए हादसों मेें घायल 45 मरीज पीजीआई पहुंचे। जानकारी अनुसार पटाखों की रोशनी ने सात लोगों के जीवन में सदा के लिए अंधेरा ला दिया। इन लोगों के आंखों की रोशनी पूरी तरह से चली गई है। पीजीआई में मंगलवार को भी दिवाली पर पटाखों से हुए हादसों में घायल मरीज पहुंचे। 
विज्ञापन


पीजीआई प्रवक्ता के अनुसार दिवाली के लिए पीजीआई इमरजेंसी में कुल 45 लोग पटाखों से जलने के कारण भर्ती हुए। पीजीआई के एडवांस आई सेंटर में स्पेशल ओपीडी का प्रबंध किया गया था। ट्राइसिटी से 16 मरीज पहुंचे। जबकि हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से कुल 29 मरीज पहुंचे। दिवाली पर पटाखों और आगजनी की घटना में घायल मरीजों में 37 पुरुण और 8 महिला मरीज शामिल थे।
विज्ञापन


20 मरीजों की उम्र 16 साल और 3 मरीज 40 साल से ऊपर की उम्र के थे। 22 मरीजों की उम्र 17 से 40 साल के बीच थी। पीजीआई में पटाखों से घायल मरीजों में 3 साल का बच्चा भी शामिल है। जानकारी के अनुसार 21 लोग पटाखे चलाते हुए जबकि 24 आतिशबाजी देखते हुए घायल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई में पहुंचे 7 मरीज जांच में पूरी तरह से आंखों की रोशनी खो चुके थे। 26 मरीजों की आंखों की रोशनी बचाने के लिए सर्जरी करनी होगी। पीजीआई डॉक्टरों ने सभी जरूरतमंद मरीजों की सर्जरी मंगलवार को ही शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed