फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   6th world kabaddi cup 2015 schedule

छठे विश्व कबड्डी कप 2015 का शेड्यूल जारी

Sat, 04 Jul 2015 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Jul 2015 03:03 PM IST
विज्ञापन
6th world kabaddi cup 2015 schedule

पंजाब के उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री सुखबीर सिंह बादल ने विश्व कबड्डी कप आगामी 15 से 28 नवंबर तक आयोजित कराने का ऐलान किया है। शुक्रवार को यहां हुई कबड्डी वर्ल्ड कप आयोजन कमेटी की बैठक में कई निर्णय लिए गए। इस बीच खिताबी मुकाबले की महिला टीम की पुरस्कार राशि एक करोड़ से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ करने का फैसला भी लिया गया।

विज्ञापन


विश्व कबड्डी कप की मेजबानी पंजाब करेगा। बैठक में छठे विश्व कबड्डी कप का खाका भी तैयार किया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कबड्डी की यह प्रतियोगिता पंजाब के विभिन्न जिलों में स्थित 14 स्टेडियमों में आयोजित करवाई जाएगी। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने पुरस्कार राशि बढ़ाने को मंजूरी दी।
विज्ञापन


सुखबीर ने बताया कि मुकाबले में पुरुष वर्ग की 11 टीमें भाग लेंगी। विजयी टीम को दो करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि रनर अप टीम की पुरस्कार राशि एक करोड़ रु पये होगी। महिला वर्ग की विजयी टीम को डेढ़ करोड़ और रनर अप टीम को 75 लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों के डोप टेस्ट के लिए 20 लाख रुपये का बजट रखा गया है। इसके लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) को मुकाबले के दौरान टेस्ट के लिए प्रबंध करने का आग्रह किया गया है। विश्व कबड्डी कप के लिए सुरक्षा एवं ट्रांसपोर्टेशन के बारे में आदेश भी उपमुख्यमंत्री ने जारी किए हैं।


बैठक में पंजाब कबड्डी एसोसिएशन, पंजाब ओलंपिक एसोसिएशन और राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा सांसद बलविंदर सिंह भुंदड़, सिकंदर सिंह मलूका, पवन कुमार टीनी, एसके संधू, पीएस औजला व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed