{"_id":"60613759b2d074157f221e06","slug":"69-died-and-2963-tested-positive-for-covid-19-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना : 24 घंटे में 69 की मौत, 2963 पॉजिटिव मिले, 36 मरीजों की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना : 24 घंटे में 69 की मौत, 2963 पॉजिटिव मिले, 36 मरीजों की हालत नाजुक
Mon, 29 Mar 2021 07:42 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 29 Mar 2021 07:42 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में रविवार को कोरोना ने 69 लोगों की जान ले ली। इसके अलावा 37389 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें 2963 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 36 संक्रमितों की हालात गंभीर बनी हुई है। पंजाब में अब तक 58,48,083 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें अभी तक 231734 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 201127 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 316 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। सूबे में अब तक 6690 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
कहां कितनी मौतें
रविवार को मोहाली, अमृतसर, कपूरथला, बठिंडा में 4-4, फाजिल्का, रोपड़, तरनतारन, नवांशहर में 3-3, गुरदासपुर में 6, होशियारपुर और जालंधर में 8-8, लुधियाना में 10, पटियाला, फिरोजपुर, संगरूर में 2-2 और मोगा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब में 1-1 मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन