फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   676 people

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने 676 लोगों को उठाया, पूछताछ के बाद छोड़ा

Sun, 11 Aug 2019 12:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
676 people
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार रात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाते हुए 676 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि, सभी से पूछताछ के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया गया। एसएसपी नीलांबरी जगदाले के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस तक अभियान चलेगा। वहीं, पुलिस ने नाकाबंदी कर 71 वाहनों के चालान भी काटे।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ईस्ट, सेंट्रल और साउथ डिवीजन की पुलिस ने देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने होटलों, दुकानों और मकान मालिकों से किरायेदार व आसपास के लोगों के बारे में पूछताछ की। वहीं, जिन लोगों पर पहले से केस दर्ज थे, ऐसे 676 लोगों को पुलिस पूछताछ के लिए थाने लेकर गई। पुलिस ने सभी से पूछताछ की। उसके बाद हिदायत देकर छोड़ दिया। पुलिस ने सेक्टर 16, 22 ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, धनास, सेक्टर 20 मुख्य मार्केट, बुड़ैल, कजहेड़ी, सेक्टर 56, किशनगढ़, शास्त्री नगर, डड्डूमाजरा, बापू धाम कॉलोनी, सेक्टर 25, कैंबवाला, रेलवे स्टेशन के आसपास चेकिंग अभियान चलाया। वहीं, पुलिस ने भीड़भाड़ वाले एरिया में नाकाबंदी कर गाड़ियों की भी चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने 520 वाहनों की चेकिंग की। इसके साथ ही 71 वाहन चालकों के पास दस्तावेज न मिलने पर चालान काटे। इसके अलावा पुलिस ने 15 वाहनों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed