फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   67 per cent of migrants in the City Beautiful, Know Why this city suits

चंडीगढ़ में 67 प्रतिशत प्रवासी, जानिए लोगों को क्यों रास आता है ये शहर?

Mon, 05 Dec 2016 12:21 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Dec 2016 12:21 PM IST
विज्ञापन
67 per cent of migrants in the City Beautiful,  Know Why this city suits
चंडीगढ़ प्रशासन - फोटो : DEMO Pics

सिटी ब्यूटीफुल का हर दूसरा रेजिडेंट प्रवासी (माइग्रेंट) है। साढ़े दस लाख आबादी वाले शहर में करीब सात लाख आठ हजार लोग प्रवासी हैं। यानि करीब 67 प्रतिशत आबादी प्रवासियों की है। 

विज्ञापन


इसमें लगभग 379261 पुरुष शामिल हैं, जबकि 328831 महिलाएं। ये आंकड़े भारत के जनगणना विभाग ने इसी हफ्ते जारी किए हैं। पूरे भारत में करीब 45 करोड़ लोग अपना शहर छोड़कर दूसरे शहर में बस गए हैं। 
विज्ञापन


हर दस में चार भारतीय माइग्रेंट हुए हैं। विभाग की ओर से यह भी बताया गया कि आखिर वे किस वजह से माइग्रेंट हुए हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो ये नहीं बता पाए आखिर वे किस वजह से माइग्रेंट हुए हैं। इनकी संख्या करीब 71957 है। कुल माइग्रेंट लोगों में 373977 लोग ग्रामीण परिवेश से हैं, जबकि 274022 शहरी इलाकों से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जॉब मिली तो यहीं आकर बस गए

67 per cent of migrants in the City Beautiful,  Know Why this city suits
रॉक गार्डेन - फोटो : file photo
जनगणना विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा लोगों ने अपना शहर कामकाज और नौकरी की वजह से छोड़ा है। चंडीगढ़ में ही उन्हें नौकरी मिली और वे यहीं आकर बस गए। 

करीब 217939 लोग नौकरी और कामकाज के लिए चंडीगढ़ में आकर बसे। इनमें 201881 पुरुष और 16058 महिलाएं शामिल हैं। करीब 201287 लोगों ने चंडीगढ़ में घर बना लिया और वे यहीं आकर बस गए। इसमें 72 हजार पुरूष, जबकि 128389 महिलाएं शामिल हैं।

शादी भी एक वजह
माइग्रेंट के लिए शादी भी एक बड़ी वजह बनी है। आंकड़ों के मुताबिक कुल माइग्रेंट लोगों में करीब 115379 लोग शादी की वजह से अपने शहर से माइग्रेंट हुए। 

इनमें 1498 पुरुष शामिल हैं, जबकि 113881 महिलाएं। बिजनेस के लिए कुल 9628 लोग माइग्रेंट हुए। इनमें 8663 पुरुष शामिल हैं, जबकि 965 महिलाएं। चंडीगढ़ में कुल 347358 लोग यहां के मूल निवासी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed