{"_id":"288e9e17168c4299931557d1bdb56f38","slug":"650-sports-coach-will-be-recruit-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"650 कोच भर्ती किए जाएंगे, तैयार रहें इच्छुक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
650 कोच भर्ती किए जाएंगे, तैयार रहें इच्छुक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Aug 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने कहा है कि प्रदेश सरकार परंपरागत खेलों को प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 650 कोच भर्ती किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रत्येक जिले में सभी प्रकार के खेलों के कोच उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि ग्रामीण आंचल में छुपी हुई प्रतिभा भी जागृत हो सके। बच्चों को अच्छा खेल खेलने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौकरियों के लिए पूर्ण पारदर्शिता बरती जा रही है। पिक एंड चूज खत्म किया जा रहा है और जिस व्यक्ति को जो नौकरी मिलनी है, वह घर बैठकर ही फार्म अप्लाई कर सकेगा। उन्हें योग्यता के आधार पर नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन
विज ने कहा है कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए 2800 पैरामेडिकल स्टाफ की भर्तियां की जाएंगी। इसके समानांतर सभी जिलों में अस्पतालों की प्रयोगशालाओं में अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन व डायलेसिस की मशीनें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।