फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   642 Medical Officers appointed in Haryana

कोरोना से जंग में हरियाणा सरकार की पहल, 642 चिकित्सा अधिकारियों को मिली नियुक्ति

Tue, 16 Jun 2020 08:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Jun 2020 08:08 PM IST
सार

  • 2020 की नवीनतम भर्ती मेरिट सूची से हुई नियुक्तियां
  • 15 दिन में करनी होगी ज्वाइनिंग, स्वास्थ्य विभाग ने दिए निर्देश

विज्ञापन
642 Medical Officers appointed in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

कोरोना से जारी जंग में हरियाणा सरकार ने पहल करते हुए 642 और चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की है। इनको 15 दिनों के भीतर ज्वाइनिंग करनी होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की स्वीकृति के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने बताया कि मार्च, 2020 की नवीनतम भर्ती की शेष मेरिट सूची से इनको नियुक्ति पत्र जारी किए गए। 

विज्ञापन


तीन महीनों में 954 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति दी है। मार्च में 312 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए गए थे। 954 चिकित्सा अधिकारियों में से 166 विशेषज्ञ डॉक्टर व 788 एमबीबीएस योग्यता वाले डॉक्टर हैं। उनके एकीकृत नियुक्ति पत्र विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। चयनित उम्मीदवार अपनी इच्छा के अनुसार सिविल सर्जन को रिपोर्ट कर सकते हैं। फिर सिविल सर्जन रिक्त पदों के अनुरूप नियुक्ति करेंगे। 
विज्ञापन


विज ने कहा कि इसके साथ ही विभाग में काफी हद तक डॉक्टरों की कमी को पूरा कर लिया जाएगा। कोरोना के चलते बड़ी संख्या में चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी करना बड़ी उपलब्धि है। स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा व आलोक निगम बधाई के पात्र हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

30 सितंबर तक सुरक्षित हुई स्वास्थ्य ठेका कर्मियों की नौकरी

स्वास्थ्य विभाग के ठेका कर्मियों की नौकरी 30 सितंबर तक सुरक्षित हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सिक्योरिटी गार्ड व सफाई कर्मचारियों सहित सभी ठेका कर्मियों के 30 जून को खत्म हो रहे अनुबंध को तीन महीने बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश सिविल सर्जन कार्यालयों में पहुंच गए हैं। इस आदेश के अनुसार 30 सितंबर तक विभाग में कार्यरत कोई भी ठेका कर्मचारी नौकरी से नहीं निकाला जाएगा।

वहीं कर्मचारी तीन महीने बाद फिर से नौकरी पर तलवार लटकने को लेकर आशंकित भी हैं। इसलिए निर्णय लिया है कि जब तक ठेकेदार को बीच से हटकर सीधे विभाग के पे-रोल पर करने, 24 हजार न्यूनतम वेतन और 58 साल तक सेवा सुरक्षा देने आदि मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लगभग 11 हजार स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के खिलाफ सर्व कर्मचारी संघ एवं सीटू मोर्चा खोले हुआ था। कर्मचारियों ने इस संबंध में पूर्व प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed