फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   62 corona patients found, two dead

कोरोना के 62 मरीज मिले, दो की मौत

Tue, 15 Dec 2020 08:59 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
62 corona patients found, two dead
चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को जहां 62 लोग संक्रमित मिले, वहीं दो मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। नए मरीजों में पुरुषों की संख्या 28 जबकि महिलाओं की संख्या 34 है। वहीं, होम आइसोलेशन में रखे गए 139 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी होने पर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को जिन मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से सेक्टर-24 निवासी 61 वर्षीय वृद्ध की मौत पीजीआई में इलाज के दौरान हुई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ डायबिटीज और हाइपरटेंशन के मरीज थे। वहीं, सेक्टर-30 निवासी 78 वर्षीय वृद्ध ने भी इलाज के दौरान पीजीआई में दम तोड़ दिया। वह भी कोरोना पॉजिटिव होने के साथ दूसरी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। 62 मरीजों के पॉजिटिव होने के बाद शहर में कोरोना के कुल केस की संख्या 18776 हो गई है जबकि अब तक 304 मरीजों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को 1181 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिनमें से अभी 121 की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक 17837 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed