फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   6.13 lakhs withdrawn from bank account on the pretext of KYC update

Chandigarh News: केवाईसी अपडेट का झांसा देकर बैंक खाते से 6.13 लाख उड़ाए

Mon, 07 Jul 2025 01:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
6.13 lakhs withdrawn from bank account on the pretext of KYC update
चंडीगढ़। साइबर ठगों ने सेक्टर-44 निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला के खाते से 6.13 लाख रुपये उड़ा लिए। शातिरों ने खुद को बैंक कर्मी बताकर फोन किया और केवाईसी अपडेट के बहाने जानकारी लेकर खातों से रकम निकाल ली। साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता विद्यावती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जून 2025 को एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पीएनबी का कर्मचारी बताकर एक फॉर्म भेजा, जिसे भरने के लिए कहा। अगले दिन फिर फोन आया और आधार कार्ड के अंतिम चार अंक पूछे गए। यह जानकारी देने के बाद उनका फोन हैक हो गया। 15 जून को जब वह सेक्टर-46 जियो स्टोर पर गई तो पता चला कि सिम खराब हो गया है। यहां पता चला कि बायोमीट्रिक ब्लॉक है।
विज्ञापन

24 जून को बैंक जाने पर पता चला कि पीएनबी खाते से 4,45,000 रुपये निकल चुके हैं। बाद में जब यस बैंक और केनरा बैंक के खाते चेक किए तो 1,68,200 रुपये कट चुके थे। जिसके बाद सेक्टर-17 साइबर सेल थाने में शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed