फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   613 children selected for entry class in four convent schools

चार कॉन्वेंट स्कूलों में 613 बच्चों का एंट्री क्लास के लिए चयन

Sat, 22 Jan 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
613 children selected for entry class in four convent schools
चंडीगढ़। शहर के चार कॉन्वेंट स्कूलों में 613 बच्चों का एंट्री क्लास के लिए चयन हुआ है। कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्रेड हार्ट स्कूल, सेंट एनीज स्कूल और सेंट जोंस स्कूल में शुक्रवार को एंट्री क्लास एलकेजी के लिए सुबह ऑनलाइन ड्रॉ प्रक्रिया का आयोजन किया गया। स्कूलों ने चुनिंदा अभिभावकों को ही स्कूल परिसर में बुलाया था। चारों स्कूलों में अभिभावकों और बच्चों ने बॉक्स से ड्रॉ निकाला।
विज्ञापन

ड्रॉ निकालने से पहले स्कूल प्राचार्य और एडमिशन मैनेजमेंट कमेटी के सामने खुद अभिभावकों ने सभी पर्चियां फोल्ड कर बक्से में डालीं। पूरी प्रक्रिया और सभी पर्ची पर लिखे रजिस्ट्रेशन नंबर को हॉल में संबोधित किया गया और वीडियो रिकॉर्डिंग की गई, ताकि घर बैठे अभिभावकों को भी पूरी प्रक्रिया की लाइव जानकारी मिल सके। अभिभावकों ने जो पर्चियां बॉक्स से निकालीं, उनके रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ उनके नाम भी बोले गए, जिससे अभिभावकों को कोई असमंजस नहीं रहे।
विज्ञापन

ये रहे ड्रॉ में स्कूलों की स्थिति
स्कूल सीट चयनित बच्चे कुल आवेदन
1. कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल 120 120 908
2. सेंट जोन्स स्कूल 160 86 566
3. सेक्रेड हार्ट स्कूल 160 160 1052
4. सेंट एनीज स्कूल 200 200 1662
5. गुरुकुल ग्लोबल स्कूल 54 29 124
ये रहीं मुख्य बातें
1. सेक्रेड हार्ट स्कूल में दो बच्चों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। वेटिंग लिस्ट के प्रतिभागियों को 7 फरवरी को स्कूल में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच फोन कर अपनी सीटों को लेकर जानकारी लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. सेंट जोंस स्कूल में एक बच्चे को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। वहीं जिन बच्चों का चयन हुआ है, उनके अभिभावकों को दो फरवरी को स्कूल दफ्तर से जानकारी और डॉक्यूमेंट लेने होंगे। इसकी समय सारिणी स्कूल वेबसाइट पर दी हुई है। स्कूल ने सभी प्रतिभागियों को चार स्लॉट में बांटा है।
3. सेंट एनीज स्कूल में पहले लड़कों की सीट का ड्रॉ निकाला गया, इसके बाद लड़कियों के लिए अलग से ड्रॅा निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed