{"_id":"696d550f85f9e6b313244d983c72855a","slug":"60-thousand-houses-will-be-city-pawan-bansal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बनेंगे 60 हजार और मकान: पवन बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बनेंगे 60 हजार और मकान: पवन बंसल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Feb 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले सालों में शहर में सभी बेघरों को मकान मिलेगा। पुर्नावास योजना के तहत शहर में 60 हजार मकान बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
यह बात सांसद पवन कुमार बंसल ने कही। बंसल रविवार शाम को सेक्टर-25 स्थित कालोनी में आगामी चुनाव में समर्थकों को रिझाने के लिए पहुंचे।
पवन बंसल ने सेक्टर-25 कालोनी वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह भाजपा द्वारा कालोनी को हटाए जाने की अफवाओं पर बिल्कुल विश्वास नहीं करें।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। बंसल ने वोट बैंक को लुभाने के लिए कार्यक्रम में कांग्रेस के समय में शुरू की गई योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया।
बंसल ने बताया कि शहर में लोगों को 2 रुपये किलो गेहूं और 3 रुपये किलो चावल दिए जाएगा। उन्होंने कहा कि अब शहर में रेहड़ी लगाने वालों को लाइसेंस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही 18 साल से ऊपर वालों को सड़कों के किनारे फड़ी लगाने की अनुमति भी दी जाएगी। पवन बंसल की मौजूदगी में कई दीपक, इरफान, राकेश, प्रिंस सहित उनके समर्थकों ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान भी किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व मेयर सुभाष चावला, मनीष बंसल, ओमप्रकाश सैनी, पवन अटवाल कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे।
एक घंटा देर से पहुंचे बंसल
सेक्टर-25 कालोनी में पवन बंसल को शाम 4 बजे पहुंचना था। लेकिन एक घंटे से अधिक समय तक लोगों को सांसद का इंतजार करना पड़ा। कार्यक्रम में देरी के कारण काफी लोग कुर्सियां छोड़ चले भी गए। बंसल ने देरी से आने पर लोगों से माफी भी मांगी