फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   60 people reached hospital injured by firecrackers in Chandigarh

पटाखों ने दिया जख्म: घायल होकर 60 लोग पहुंचे अस्पताल, 15 को पीजीआई किया रेफर, 20 को मिली छुट्टी

Sat, 06 Nov 2021 01:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 06 Nov 2021 01:37 AM IST
सार

चंडीगढ़ में इस साल दिवाली की रात घायल होकर अस्पताल पहुंचे लोगों का आंकड़ा पिछले साल की तुलना में काफी कम है। 2019 में जीएमसीएच-32 में आठ, पीजीआई में 11 और स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न अस्पतालों में जलने के 104 और आंख में जख्म के 27 मरीज भर्ती किए गए थे जबकि 2020 में घायलों का कुल आंकड़ा 44 था। 

विज्ञापन
60 people reached hospital injured by firecrackers in Chandigarh
एडवांस आई सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार की दिवाली बीते वर्षों की तुलना में सुरक्षित रही, क्योंकि पटाखों से घायल होकर अस्पताल पहुंचने वालों की संख्या कम रही। इस दिवाली पीजीआई में 15 और जीएमएसएच-16 में 24 घायल उपचार कराने पहुंचे। पिछले दो वर्षों में यह आंकड़ा क्रमश: 11, 104 और 27 और 17 का था।

विज्ञापन

 
प्रशासन का मानना है कि पटाखों पर प्रतिबंध से काफी राहत रही। वहीं, जीएमसीएच-32 में 24 घंटे के भीतर 21 घायलों को लाया गया। इनमें से चंडीगढ़ के चार, पंजाब के 11 और हरियाणा के तीन केस हैं। 20 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक घायल भर्ती है।
विज्ञापन


पीजीआई एडवांस आई सेंटर के प्रमुख प्रो. एसएस पांडव ने बताया कि 24 घंटे के दौरान पटाखों के कारण घायल हुए कुल 15 लोगों को एडवांस आई सेंटर लाया गया। इनमें 13 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। इनमें से 6 बच्चे हैं। उनमें सबसे छोटा बच्चा आठ साल का है। घायल होने वालों में 10 लोग ऐसे हैं, जो दूर से आतिशबाजी देख रहे थे जबकि पांच खुद पटाखे चला रहे थे। घायलों में ट्राइसिटी (चंडीगढ़-3, मोहाली-2) से 5 मरीज हैं जबकि 10 घायल में पंजाब (4), हरियाणा (4), हिमाचल (1) और राजस्थान (1) के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 12 घायलों को सर्जरी के लिए रेफर किया गया है। इनमें से 9 को गंभीर ओपन ग्लोब इंजरी है जबकि 3 रोगियों को मामूली सर्जिकल प्रक्रियाओं की आवश्यकता है। सभी मरीजों को एकतरफा चोटें आई हैं। नौ रोगियों का पहले ही ऑपरेशन किया जा चुका है और 3 की वर्तमान में सर्जरी चल रही है। 

एडवांस ट्रॉमा सेंटर में भी झुलसे 3 मरीजों की रिपोर्ट आई है। इनमें से 26 वर्षीय सिद्धार्थ नाम के एक मरीज को नेहरू अस्पताल के ब्लॉक ए के बर्न वार्ड में लगभग 25 प्रतिशत बर्न (सीने और हाथ शामिल) में भर्ती कराया गया है। अन्य दोनों मरीजों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

वहीं, प्लास्टिक सर्जरी विभाग में दो घायलों को गंभीर स्थिति में भर्ती किया गया है। मोमबत्तियां जलाते समय दो रोगियों को गंभीर थर्मल बर्न (25 प्रतिशत और 70 प्रतिशत) का सामना करना पड़ा। बर्न आईसीयू में इन दोनों मरीजों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एक अन्य व्यक्ति के हाथ में पटाखा चलने से गंभीर चोटें आई है। इसी तरह पटाखों के फटने से एक मरीज की जांघ और हाथ में गहरी जलन हुई। ये दोनों मरीज भी निगरानी में हैं और इनकी भी सर्जरी की जाएगी।


वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिवाली की रात जलने से दुर्घटनाग्रस्त हुए 24 घायलों को इमरजेंसी में लाया गया, जिनमें से आंख में चोट संबंधी चार मामले थे। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त होकर 37 लोग अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed