{"_id":"17034e88e4b52c486f875fec3a9eaada","slug":"60-people-left-hinduism-accept-baudh-dharm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः 60 लोगों ने छोड़ा हिन्दू धर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः 60 लोगों ने छोड़ा हिन्दू धर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, उकलाना मंडी (हिसार)
Updated Wed, 15 Apr 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उकलाना क्षेत्र के करीब 60 लोगों ने हिंदू धर्म को छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया। इसमें उकलाना क्षेत्र के तीन गांवों के अलावा फतेहाबाद जिले के टोहाना तथा गाजूवाला के लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
उकलाना के अंबेडकर भवन में आयोजित बौद्ध धर्म दीक्षा समारोह में उकलाना, प्रभुवाला, बिठमड़ा, गाजूवाला व टोहाना के करीब 60 लोगों ने हिंदू धर्म के कर्णधारों पर जातिवाद, मनुवाद, शोषण व अत्याचार सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए। हुए हिंदू धर्म का त्याग कर बौद्ध धर्म ग्रहण किया है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय बौद्ध उपासक महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष बलबीर बौद्ध ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में इसकी पुष्टि की। हालांकि बलबीर ने धर्म परिवर्तन करने वालों की सूची उपलब्ध करवाने से इंकार कर दिया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय भिक्षु महासंघ, दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव भदंत प्रज्ञाशील स्वविर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन
हरियाणा के प्रधान भिक्षु काशीरत्न बतौर अध्यक्ष मौजूद थे। उकलाना भाजपा के मंडल प्रधान रामचंद्र सेलवाल कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में दस महिलाओं सहित 60 लोगों ने बौद्ध धर्म के विधि-विधान अनुसार बौद्ध प्रतिमा के सामने त्रिसर्ण एवं पंचशील का पाठ किया। बाद में 22 लोगों ने संकल्प ग्रहण किए।
इन लोगों को भिक्षु काशीरत्न ने दीक्षा ग्रहण करवाई। काशीरत्न ने कहा कि प्रदेश भर में 2 मई से 15 मई तक बौद्ध दीक्षा अभियान चलाया जाएगा। इसमें एक लाख लोगों को बौद्ध धर्म ग्रहण करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं।
भारतीय बौद्ध उपासक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर बौद्ध ने हिंदू संगठनों के घर वापसी अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिंदू धर्म के तथाकथित ठेकेदार बताएं कि घर वापसी के द्वारा वापस हिंदू धर्म में आने वालों को ब्राह्मण, वैश्य या क्षत्रिय वर्ग में शामिल किया जाएगा या फिर शूद्र वर्ग में रखा जाएगा।