फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   60 died in Punjab and 38 in Haryana due to covid-19

कोरोना वायरस: पंजाब में संक्रमण से 60 की मौत, हरियाणा में भी 38 ने गंवाई जान

Wed, 09 Jun 2021 12:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Jun 2021 12:32 AM IST
सार

हरियाणा और पंजाब में कोरोना की दूसरी लहर सिमटने लगी है। हालांकि पंजाब में ब्लैक फंगस को लेकर चिंता अभी बरकरार है। मंगलवार को राज्य में ब्लैक फंगस की वजह से एक मरीज की मौत हो गई। वहीं 13 नए मामले सामने आए हैं। उधर, हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 635 मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि 1090 लोगों ने इसे मात भी दिया है।

विज्ञापन
60 died in Punjab and 38 in Haryana due to covid-19
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब में मंगलवार को 1273 नए कोरोना संक्रमित मिले और 60 मरीजों की मौत हो गई। राहत की बात है कि कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। दूसरी ओर, ब्लैक फंगस का खतरा अभी टला नहीं है। बीते 24 घंटे में इस गंभीर बीमारी ने एक और मरीज की जान ले ली और 13 नए मामले सामने आए। सूबे में अब तक 391 लोग ब्लैक फंगस की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 49 दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं। 53 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

विज्ञापन


24 घंटे में कोरोना से 60 की मौत
अमृतसर 6, बरनाला 1, बठिंडा 5, फरीदकोट 1, फाजिल्का 2, फिरोजपुर 1, गुरदासपुर 3, होशियारपुर 2, जालंधर 7, कपूरथला 1, लुधियाना 6, मानसा 1, मोगा 3, मोहाली 5, मुक्तसर 2, पठानकोट 2, पटियाला 5, रोपड़ 1, संगरूर 3, एसबीएस नगर 1 और तरनतारन में 2 मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हरियाणा:  635 नए पॉजिटिव मिले, 38 की मौत
हरियाणा में कोरोना के नए केस 635 तक सिमट गए हैं, जबकि मंगलवार को ठीक होने वालों की संख्या 1090 रही। वहीं कोरोना से प्रदेश में 38 मरीजों की मौत भी हुई है। खास बात ये है कि प्रदेश के किसी भी जिले में नए केसों की संख्या 75 से अधिक नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। इस समय एक दिन की संक्रमण दर 1.60 है। रिकवरी दर लगातार बढ़कर 97.86 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इस समय हरियाणा में 7531 एक्टिव केस रह गए हैं। मंगलवार को हिसार में 5, गुरुग्राम व रेवाड़ी में 4-4, सोनीपत, यमुनानगर, सिरसा व भिवानी में 3-3, पानीपत, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद व नूंह में 2-2, अंबाला, महेंद्रगढ़, पलवल, कैथल व जींद में 1-1 मरीज की मौत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed