फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   6 Trains will be Stopped on Delhi-Rohtak Rail Track

बुरी खबर, इस रूट पर बंद होने जा रही हैं 6 ट्रेनें

Mon, 15 Dec 2014 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Mon, 15 Dec 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
6 Trains will be Stopped on Delhi-Rohtak Rail Track

सर्दी के मौसम में एक तो रेल गाड़ियां समय पर नहीं चलती, ऊपर से इस मौसम में अस्थायी तौर पर कई ट्रेन बंद किए जाने की तैयारी है। गाड़ियों बंद होने से यात्रियों को भारी कठिनाई होना लाजमी है। लेकिन गाड़ियों के बंद होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

विज्ञापन


दिल्ली रोहतक रेल खंड पर कुल छह गाड़ियां धुंध के दौरान बंद की जाएंगी। इन गाड़ियों में कालिंदी एक्सप्रेस भी शामिल है।  यह सुबह 07:16 पर बहादुरगढ़ आती है। यह रोहतक जाने के लिए महत्वपूर्ण एवं सही समय पर चलने वाली एक्सप्रेस गाड़ी है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 14323 व 14324 नई दिल्ली-रोहतक इंटरसिटी भी बंद रहेगी। यह भी एक महत्वपूर्ण गाड़ी है जिसके बंद होने से रेल यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। गाड़ी संख्या 13007 व 13008 हावड़ा-श्रीगंगानगर भी बंद रहेगी। ये तीनों गाड़ियां बहादुरगढ़ स्टेशन पर रुकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये गाड़ियां की जाएंगी बंद

6 Trains will be Stopped on Delhi-Rohtak Rail Track

दरअसल दैनिक रेल यात्री संघ के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने उत्तर रेलवे से सूचना मांगी थी कि धुंध के महीनों में कौन-कौन सी पैसेंजर व एक्सप्रेस गाड़ियों को बंद किया जाना प्रस्तावित है।

साथ ही बंद की जाने वाली गाड़ियों के बदले रेल यात्रियों के लिए किस वैकल्पिक साधन की व्यवस्था की जानी है। इस पर सहायक परिचालन प्रबंधक द्वारा उक्त दी गई जानकारी दी गई है।

गाड़ी संख्या 12455 व 12456 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस, 12037 व 12038 नई दिल्ली-लुधियाना शताब्दी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12043 व 12044 नई दिल्ली-मोगा शताब्दी भी बंद रहेगी। ये गाड़ियां बहादुरगढ़ स्टेशन पर नहीं रुकती।

एक ये राहत मिली है यात्रियों को

6 Trains will be Stopped on Delhi-Rohtak Rail Track

इन सबके बीच राहत भरी खबर यह है कि सुबह के वक्त दिल्ली से चलने वाली गाड़ी 54641 इस बार भी यात्री संघ के अनुरोध पर बंद नहीं होगी। यह गाड़ी सुबह 8:15 पर बहादुरगढ़ से रोहतक की ओर प्रस्थान करती है।

यह गाड़ी प्रत्येक वर्ष धुंध के मौसम में बंद होती थी। मगर यात्री संघ के प्रयासों से न तो इस वर्ष बंद हुई और ही पिछले वर्ष बंद की गई थी।

उधर, बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक यशपाल सिंह का कहना है कि ये गाड़िया बंद होने के संबंध में सूचना आ गई थी। कब से बंद होनी हैं इस पर उच्चाधिकारियों की ओर से ही फैसला लिया जाएगा।

ये है ट्रेनों के चलने पहुंचने की टाइमिंग्स

6 Trains will be Stopped on Delhi-Rohtak Rail Track

कालिंदी एक्सप्रेस सुबह 1.16 पर दिल्ली से बहादुरगढ़ आती है। दो मिनट के ठहराव के बाद रोहतक के लिए रवाना होती है। रास्ते में सांपला रुकती है। अगर बंद हुई तो दैनिक यात्रियों को दिक्कत होगी। पीजीआई जाने वाले रोगी समय से पर्ची नहीं बनवा पाएंगे। विभिन्न आफिसों से काम करने वाले कर्मचारी

समय से अपने आफिस नहीं पहुंच पाएंगे। बस में गए तो कई गुणा आर्थिक बोझ पड़ेगा। नई दिल्ली-रोहतक इंटर सिटी बरेली एक्सप्रेस दिल्ली से दिन में 11.45 पर बहादुरगढ़ आती है। दो मिनट के ठहराव के बाद रोहतक के लिए रवाना होती है।

रोहतक से 2.15 बजे वापस नई दिल्ली के लिए चलती है। फिर 2.45 पर बहादुरगढ़ आती है। बंद हुई तो रोहतक से आने वाले छात्र-छात्राओं व अन्य यात्रियों को नुकसान होगा। अन्यथा रोहतक से 3.50 पर चलने वाली यात्री गाड़ी का इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed