{"_id":"68bc937268102485e60f356f","slug":"6-tractor-loads-of-goods-sent-from-dehra-sahib-gurdwara-sahib-of-manimajra-to-punjab-chandigarh-news-c-16-pkl1079-811558-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मनीमाजरा के देहरा साहिब गुरुद्वारा साहिब से 6 ट्रैक्टर सामान पंजाब भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मनीमाजरा के देहरा साहिब गुरुद्वारा साहिब से 6 ट्रैक्टर सामान पंजाब भेजे
विज्ञापन
मनीमाजरा। पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए अब मनीमाजरा की समूह सिख संगत ने मदद के आगे आई है। शनिवार को मनीमाजरा के ऐतिहासिक श्री गुरुद्वारा देहरा साहिब से 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली भर राहत सामग्री पंजाब डेरा बाबा नानक भेजी गई है। जत्थेदारों ने बताया कि पूरी मनीमाजरा संगत से सहयोग किया। बाढ़ में प्रभावित लोगों और बच्चों के लिए पशुओं तक के लिए चारा भेजा गया है। इसमें दवाइयों से लेकर अन्य सारा सामान है।
मनीमाजरा के मौलाना मुहम्मद मुदिस्सर कासमी ने लोगों को बढ़चढ़कर पंजाब में बाढ़ से पीड़ित परिवारों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी मे पंजाब पीड़ित परिवारों के साथ बिना किसी भेदभाव के मदद करनी है। उन्होंने हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सब की मदद करने की अपील की है। मौलाना ने सभी मस्जिदों के इमामों से गुजारिश की है कि वह कि जुमा के रोज खुतबे में बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद की अपील करें।