फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   6 new officer, 3 PCS and 3 HCS will be join chandigarh administration

प्रशासन को मिले 6 नए अधिकारी, 3 PCS और 3 HCS, ये हैं उनके नाम

Wed, 06 Jul 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
6 new officer, 3 PCS and 3 HCS will be join chandigarh administration
अधिकारी - फोटो : demo pics

लंबे इंतजार के बाद प्रशासन को 6 नए पीसीएस और एचसीएस अधिकारी मिल गए हैं। यूटी प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी की मंजूरी मिलते ही प्रशासन ने पंजाब और हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी को इन 6 अधिकारियों को रिलीव करने के लिए चिट्ठी लिख दी है।

विज्ञापन


जिन 6 अधिकारियों के नाम फाइनल हुए हैं, उनमें पीसीएस अधिकारी राकेश कुमार पोपली (2012 बैच), परमिंदर पाल सिंह (2004) और कुलजीत सिंह माही (2004) शामिल हैं। एचसीएस में मनोज कुमार (2011), शिल्पी पात्रा (2013) और राधिका सिंह (2013) का नाम फाइनल हुआ है। अगले सप्ताह यह सभी अधिकारी यूटी प्रशासन ज्वाइन कर लेंगे।
विज्ञापन


पंजाब ने यूटी प्रशासन को पांच पीसीएस अधिकारियों के नाम भेजे थे, जिनमें संजय पोपली, परमिंदर सिंह, परमजीत सिंह, कुलजीत सिंह माही और राकेश कुमार पोपली का नाम शामिल था। वहीं हरियाणा ने 8 एचसीएस अधिकारियों के नाम भेजे थे। जिनमें प्रद्युमन सिंह, मनोज कुमार, प्रदीप कौशिक, पूजा छावरिया, परवेश ढाका, वंदना दिशोदिया, अमरजीत सिंह और राधिका सिंह का नाम शामिल था। यूटी प्रशासन ने इन दोनों पैनलों में से 3-3 नामों का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की कमी होगी पूरी
अभी तक प्रशासन में 7 पीसीएस और एचसीएस अधिकारी कार्यरत हैं। दो साल पहले यह संख्या 18 से 20 के करीब थी। जबकि आईएएस 16 हैं। 6 नए अधिकारियों के ज्वाइन करने के बाद पीसीएस और एचसीएस की संख्या 13 ही होगी।


विभागों के बोझ तले दबे अधिकारी
एसडीएम सेंट्रल प्रिंस धवन असिस्टेंट एस्टेट अफसर के साथ आईटी डायरेक्टर का काम भी देख रहे हैं। हालत यह है कि कार्यभार संभालने के बाद वह एक बार भी आईटी डिपार्टमेंट नहीं गए हैं। एडीसी अमित तलवार के पास सबसे ज्यादा विभाग हैं। एडीसी के साथ वह ज्वाइंट सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट, डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट, भूमि-अधिग्रहण अधिकारी, आरएलए, सीटीयू, एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट भी देख रहे हैं। इतने विभागों के बोझ के कारण वह कई बार पब्लिक से भी नहीं मिल पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed