फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   57 youths held hostage in drug de addiction center were freed in Jalandhar

Jalandhar News: अवैध नशा छुड़ाओ केंद्र में बंधक 57 युवकों को कराया गया मुक्त, बोले- जीवन बन गया था नर्क

Sat, 22 Apr 2023 01:16 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 Apr 2023 01:16 AM IST
सार

सिविल अस्पताल जालंधर की टीम और ड्रग इंस्पेक्टर ने बंधकों को छुड़ाया और आठ एंबुलेंस की मदद से नशा छुड़ाओ केंद्र जालंधर में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी मिली है कि नशा छुड़ाओ केंद्र बिना लाइसेंस और सरकार की बिना अनुमति के चलाया जा रहा था।

विज्ञापन
57 youths held hostage in drug de addiction center were freed in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

जालंधर देहात में सीआईए स्टाफ और थाना मकसूदां की पुलिस ने शुक्रवार को कपूरथला रोड पर अवैध तरीके से चलाए जा रहे नशा छुड़ाओ केंद्र में बंधक बनाकर रखे 57 युवकों को छुड़ाया। यह कार्रवाई सिविल सर्जन जालंधर की टीम और जिला ड्रग इंस्पेक्टर की देखरेख में की गई। एसपी (जांच) मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि परविंदर सिंह, अमन बसरा (फगवाड़ा) और विशाल शर्मा (तलवंडी चौधरियां, कपूरथला) गांव गाजीपुर में अवैध तरीके से नशा छुड़ाओ केंद्र चला रहे हैं। 

विज्ञापन


जब पुलिस मीमम, सिविल अस्पताल की टीम और जिला ड्रग इंस्पेक्टर लोकेशन पर पहुंचे तो वहां के हालात बहुत खराब थे। वहां पर 57 के करीब युवकों को बंधक बनाकर रखा गया था। कमरों में खिड़की तक नहीं बनी थी।
विज्ञापन


पुलिस को युवकों ने जानकारी दी है कि उक्त नशा छुड़ाओ केंद्र संचालक प्रत्येक युवक से 15 से 20 हजार रुपये हर महीने का खर्च ले रहे थे। जब टीमों ने जांच की तो पता चला कि वहां नशा छुड़वाने के बजाय युवकों को नशे के दलदल में धकेला जा रहा था। उनका जीवन नर्क जैसा हो गया था। सर्च के दौरान पुलिस को 80 नशीली गोलियां, दो टीके और अन्य सामग्री बरामद किया। पुलिस ने नशा छुड़ाओ केंद्र संचालकों के खिलाफ एनडीपीएस, 342 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को जालंधर के नशा छुड़ाओ केंद्र में कराया भर्ती 
सिविल अस्पताल जालंधर की टीम और ड्रग इंस्पेक्टर ने बंधकों को छुड़ाया और आठ एंबुलेंस की मदद से नशा छुड़ाओ केंद्र जालंधर में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी मिली है कि नशा छुड़ाओ केंद्र बिना लाइसेंस और सरकार की बिना अनुमति के चलाया जा रहा था। प्रशासन ने कहा कि अगर जिले में कहीं भी इस तरह के केंद्र संचालित होते हैं तो इसकी सूचना विभाग को दें। ऐसे केंद्र लोगों से पैसे ऐंठते हैं। यहां नशा छुड़वाने के बजाय युवकों की जान खतरे में डाली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed