फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   57 deaths and 1868 new corona virus cases reports in Haryana

गहराने लगा संकट: हरियाणा में कोरोना की रफ्तार पड़ी सुस्त, अब ब्लैक फंगस बना गले की फांस

Sun, 30 May 2021 09:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 30 May 2021 09:54 AM IST
सार

हरियाणा में 688 ब्लैक फंगस के मरीज हैं। इन्हें प्रतिदिन 4000 इंजेक्शन की जरूरत है। लेकिन प्रदेश सरकार को महज 525 इंजेक्शन की मिले हैं। उधर, 57 दिन बाद सबसे कम 2000 से कम संक्रमित मिले हैं। वहीं 97 मरीजों की जान गई है। प्रदेश में ब्लैक फंगस के 54 नए मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन
57 deaths and 1868 new corona virus cases reports in Haryana
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में कोरोना की सुस्त पड़ती रफ्तार के साथ सरकार अब ब्लैक फंगस से निटपने पर जोर दे रही है। शनिवार को जहां राज्य में कोरोना के कुल केस 2000 से नीचे और 22 जिलों में से मात्र हिसार में ही 150 से अधिक नए संक्रमित मिले। वहीं ब्लैक फंगस के 54 नए केस सामने आने के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 688 हो गई है। 

विज्ञापन


अब तक मिल चुके 810 केसों में से 55 की मौत हो चुकी है। ब्लैक फंगस के सक्रिय मरीजों को प्रतिदिन 4-6 इंजेक्शन एम्फोटेरिसिन-बी के लगाए जाते हैं। ऐसे में प्रतिदिन 4000 इंजेक्शन की जरूरत है और सरकार को मात्र 525 इंजेक्शन ही मिले हैं। ऐसे में सरकार और स्वास्थ्य विभाग के लिए ब्लैक फंगस बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।  
विज्ञापन


हरियाणा में शनिवार को 57 दिन बाद कोरोना के सबसे कम 1868 केस मिले। वहीं 3752 मरीज स्वस्थ हुए और 97 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। एक दिन का पॉजिटिविटी रेट 3.88 प्रतिशत रहा और दूसरी लहर के बीच की संक्रमण दर 14.79 प्रतिशत है। अब तक कुल संक्रमण दर 8.44 फीसदी और रिकवरी दर 95.86 प्रतिशत पहुंच गई है। साथ ही राहत की बात है कि 46 दिनों बाद सक्रिय मामलों की संख्या 23,094 रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कोरोना से 8132 की मौत

प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण से 8132 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को हिसार 15, गुरुग्राम 9, जींद 8, रोहतक 7, पानीपत-रेवाड़ी 6-6, पंचकूला-कैथल-यमुनानगर 5-5, भिवानी-कुरुक्षेत्र 4-4, सिरसा-महेंद्रगढ़-अंबाला-पलवल-फतेहाबाद 3-3, चरखी दादरी-झज्जर 2-2 और करनाल-फरीदाबाद-सोनीपत-नूंह में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हुई है।

19 जिलों में स्वस्थ होने वाले अधिक
जींद, चरखी दादरी और भिवानी को छोड़कर शेष सभी जिलों में नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। वहीं, केवल हिसार में 168 नए केस मिले। अन्य जिलों में नए संक्रमितों की 150 से नीचे रही। शनिवार को गुरुग्राम 126, फरीदाबाद 102, सोनीपत 48, अंबाला 80, करनाल 108, पानीपत 61, रोहतक 57, रेवाड़ी 81, पंचकूला 71, कुरुक्षेत्र 44, यमुनानगर 148, सिरसा 147, झज्जर 49, पलवल 21, फतेहाबाद 91, कैथल 80, जींद 121, नूंह 12 और चरखी दादरी में 38 नए संक्रमित मिले हैं।

ब्लैक फंगस: गुरुग्राम, हिसार व रोहतक हॉटस्पॉट
ब्लैक फंगस के मामलों में सबसे अव्वल गुरुग्राम जिला है। हिसार, रोहतक, सिरसा फरीदाबाद भी हॉटस्पॉट बने हैं। अब तक गुरुग्राम 230, हिसार 175, रोहतक 184, फरीदाबाद 47,सिरसा 41, पानीपत 38, फतेहाबाद 10, झज्जर 12, करनाल 27, नूंह 15, पंचकूला 4, रेवाड़ी 6, अंबाला में 7, भिवानी 9, कैथल 2, यमुनानगर-चरखी दादरी-कुरुक्षेत्र में 1-1 केस मिल चुका है।

कहां-कितने मरीजों का चल रहा इलाज

अब तक कुल 810 केस ब्लैक फंगस के राज्य में मिल चुके हैं। इनमें से 688 सक्रिय मरीज हैं। सबसे अधिक गुरुग्राम 186, रोहतक 184 और हिसार 155 हैं। फरीदाबाद में 46, पानीपत 36, सिरसा 24, करनाल 23, नूंह 13, झज्जर-रेवाड़ी-फतेहाबाद 6-6 अंबाला 7, भिवानी 8, पंचकूला 4, कुरुक्षेत्र-चरखी दादरी-कैथल-यमुनानगर में 1-1 मरीज उपचाराधीन है।

9 और ठीक हुए, कुल संख्या 67 पहुंची
ब्लैक फंगस के 9 मरीज शनिवार को ठीक हुए। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 67 हो गई है। इनमें फरीदाबाद 1, फतेहाबाद 3, गुरुग्राम 35, हिसार 2, करनाल 2, रोहतक 12, सिरसा में 12 मरीज ठीक हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed