फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   56 day drought of rain will end in one go

Chandigarh News: बारिश का 56 दिन का सूखा एक से होगा खत्म

Sun, 28 Jan 2024 03:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
56 day drought of rain will end in one go
सर्दी का पीक गुजरा : तीन जिलों को छोड़ दिन का पारा 20 डिग्री से ऊपर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में 56 दिन से बारिश का सूखा जल्द खत्म होगा। 31 जनवरी से हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम बदल रहा है। राज्य में एक से दो फरवरी के बीच अच्छी बारिश के संकेत बन रहे हैं। वहीं, इस दौरान पहाड़ों पर भी बर्फबारी की संभावना है। यह बदलाव राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आएगा। इसका असर 31 जनवरी की रात से दिखने लगा। कुछ इलाकों में 31 को भी बारिश हो सकती है। एक दिसंबर के बाद से राज्य में बारिश नहीं हुई है। जनवरी में भी बारिश की एक बूंद नहीं गिरी। आमतौर पर जनवरी में अच्छी बारिश होती रही है। इससे पहले 2016 में सबसे कम बारिश शून्य के करीब दर्ज की गई थी, जबकि साल 2022 में पूरे महीने में 143 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने बताया है कि 2011 के बाद यह पहली बार है, जब जनवरी में बारिश नहीं हुई।
-------------------------------------
विज्ञापन


ठंड से भी मिलेगी राहत
राज्य में 25 दिसंबर से जारी कड़ाके की ठंड से अब लोगों को राहत मिलना शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में सर्दी का पीक अब गुजर चुका है। लगभग सभी जिलों में अत्याधिक ठंडे दिन की स्थिति नहीं आएगी। शनिवार को कई इलाकों में अच्छी धूप खिली। इससे दिन का तापमान करीब तीन डिग्री तक बढ़ गया। फतेहाबाद, अंबाला और करनाल जिले को छोड़कर लगभग सभी जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। फरीदाबाद में सामान्य से सात डिग्री ज्यादा 24 डिग्री रहा। रात के पारे में कोई बदलाव नहीं है। सभी जिलों में न्यूतनम तापमान सात डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम हिसार और महेंद्रगढ़ में 3.1 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
अब सर्दी उतनी नहीं पड़ेगी, जितनी पहले पड़ रही थी। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व दो तीन अन्य जिलों में अभी कोहरे की संभावना रहेगी। एक व दो फरवरी को बारिश की संभावना बन रही है।
एके सिंह, निदेशक मौसम विभाग, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed