फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   550th Prakash Parv, Sahaj path, Sultanpur Lodhi

550वां प्रकाश पर्वः सुल्तानपुर लोधी में 15 हजार सहज पाठों के भोग डाले, उमड़ी संगत

Sun, 03 Nov 2019 12:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Nov 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
550th Prakash Parv, Sahaj path, Sultanpur Lodhi
15 हजार सहज पाठों के भोग डाले गए। - फोटो : अमर उजाला

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर एसजीपीसी की ओर से सुल्तानपुर लोधी में शुरू किए गए 13 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय समागमों के दूसरे दिन 15 हजार सहज पाठों के भोग डाले गए। यह सहज पाठ एसजीपीसी की धर्म प्रचार समिति की तरफ से सिखस हेल्पिंग सिख संस्था के सहयोग से पंजाब समेत दूसरे सूबों की गुरु नानक नाम लेवा संगत को प्रेरणा देकर शुरू करवाए गए थे। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी के भाई मरदाना जी दीवान हाल में आयोजित गुरमति समागम के दौरान पंजाब और दूसरे सूबों से बड़ी संख्या में सहज पाठ करने वाली गुरु नानक नाम लेवा संगत पहुंची। इनकी विशेषता यह थी कि संगत ने पीली दस्तार (पगड़ियां) और दुपट्टे और सफेद कपड़े पहने हुए थे। 

विज्ञापन

इस समागम के दौरान श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, एसजीपीसी प्रधान भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, पूर्व प्रधान बीबी जागीर कौर, बीबी उपदिंरजीत कौर मौजूद रहे। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सहज पाठ करने वाली संगत को बधाई देते हुए गुरबाणी के उपदेशों के अनुसार जीवन जीने की प्रेरणा दी। 

पूर्व प्रधान बीबी जागीर कौर ने संगत का धन्यवाद किया। इस मौके पर पूर्व जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह, ज्ञानी जसविंदर सिंह, एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार शिंगारा सिंह लोहियां, कुलवंत सिंह मन्नण, जत्थेदार स्वर्ण सिंह कुलार, बलदेव सिंह कल्याण, जरनैल सिंह डोगरांवाला, बीबी गुरप्रीत कौर रूही, अमरीक सिंह कोटशमीर, बीबी हरजिंदर कौर चंडीगढ़, धर्म प्रचार समिति के सचिव महिंदर सिंह आहली, अतिरिक्त सचिव प्रताप सिंह, उप सचिव सुलक्खण सिंह भंगाली, हरजीत सिंह, गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के मैनेजर सतनाम सिंह रियाड़, मेजर सिंह, सिखस हेल्पिंग सिख संस्था की तरफ से जतिंदर सिंह ऑस्ट्रेलिया, चरनजीत सिंह वालिया, दिलबाग सिंह, सतनाम सिंह, मुख्य प्रचारक जगदेव सिंह, प्रचारक हरजीत सिंह सुल्तानपुर लोधी, सरबजीत सिंह लुधियाना, सिमरजीत सिंह और बीबी तरलोचन कौर के अलावा संगत मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed