फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   550th Prakash Parv, Kartarpur Corridor, Kartarpur Sahib, Navjot Sidhu Praised PM Modi, BJP, Congress

नवजोत सिद्धू के भाजपा में लौटने की अटकलें, पाकिस्तान में भाषण देते हुए दिए संकेत, पढ़ें क्या कहा

Sun, 10 Nov 2019 10:39 AM IST
खुशबू गोयल हर्ष सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 10 Nov 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
550th Prakash Parv, Kartarpur Corridor, Kartarpur Sahib, Navjot Sidhu Praised PM Modi, BJP, Congress
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के भाजपा में लौटने की अटकलें फिर से शुरू हो गई हैं। पाकिस्तान में भाषण देते हुए उन्होंने खुद इसके संकेत दिए। दरअसल, सिद्धू ने शनिवार को करतारपुर कॉरिडोर खुलने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देकर क्रेडिटवार का रुख मोड़ दिया है। उन्होंने कांग्रेस और एसजीपीसी को किनारे कर दिया वहीं अपने भाषण में भाजपा में लौट जाने के संकेत भी दिए। सिद्धू ने यह जता दिया कि वह केवल मोदी के न्योते का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में, करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण को लेकर जहां पंजाब सरकार दिन-रात मेहनत करती रही, वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भी भाजपा की सहयोगी पार्टी अकाली दल के सहारे तैयारियों का श्रेय लेने की होड़ में जुटी रही। अकाली दल ने कॉरिडोर खुलने का सारा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देने की कोशिशें जारी रखीं। फिर भी, इस क्रेडिटवार में राज्य की कांग्रेस सरकार का पलड़ा भारी रहा।
विज्ञापन


इस पूरे आयोजन को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाते हुए राज्य सरकार ने श्रेय लेने की होड़ में लगे बाकी सभी पक्षों को पीछे छोड़ दिया। इसी बीच, कांग्रेस ने कॉरिडोर खुलने का श्रेय अपने विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के प्रयासों को दिया। हालांकि ऐसा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की राय अलग-अलग रही। वहीं, कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद से चुप्पी साधे हुए नवजोत सिद्धू ने इस मामले में भी कोई बयान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन सरकार का कहीं जिक्र नहीं किया

शनिवार को सिद्धू करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान गए और पाकिस्तान द्वारा आयोजित कॉरिडोर उद्घाटन समारोह में खुलकर बोले। उन्होंने इसका श्रेय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ-साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दिया।

इस मामले में उन्होंने कांग्रेस या पंजाब की मौजूदा कैप्टन सरकार का कहीं भी जिक्र नहीं किया। सिद्धू ने भाषण के दौरान नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी चाहे मेरे साथ राजनीतिक लड़ाई है, लेकिन मैं उन्हें मुन्ना भाई एमबीबीएस वाली जफ्फी भेज रहा हूं। अगर वे मुझे बुलाएं तो जफ्फी डालने के लिए भी तैयार हूं।

सिद्धू ने यह बात उस समय कही जब वह पिछले साल पाकिस्तानी सेना प्रमुख से गले मिले थे और पाकिस्तान की तरफ से कॉरिडोर खोले जाने का एलान किया गया था। नवजोत सिद्धू ने कहा - मैं पूरी दुनिया को जवाब देता हूं कि सिर्फ एक जफ्फी अगर करतारपुर कॉरिडोर खोल सकती है तो ऐसी दो, तीन, दस  या 100 जफ्फी डालकर सारे मामले सुलझाए जा सकते हैं।
 

भाजपा में लौटने की अटकलों को बल मिला

पीएम मोदी को लेकर सिद्धू के शनिवार को दिए बयानों ने उनके भाजपा में लौट जाने की अटकलों को बल दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले नवजोत सिद्धू भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद मिला।

2018 में सिद्धू इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पाकिस्तान गए और वहां सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से गले मिले तो देश में सियासी भूचाल आ गया। भाजपा को कांग्रेस पर हमलावर होने का मौका मिल गया और भाजपा ने सिद्धू को देश का गद्दार तक करार दे दिया था।

इसी दौरान, सिद्धू और कैप्टन के बीच मतभेद भी उभरकर सामने आ गया, जिसका पटाक्षेप इस साल सिद्धू के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफे के साथ हुआ। तब से कांग्रेस में सिद्धू हाशिए पर चल रहे हैं। 

मेरी जफ्फी के कारण ही खुला कॉरिडोर का रास्ता: सिद्धू

पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के श्री करतारपुर साहिब में इमरान खान की स्टेज पर साफ कहा कि हां, मैंने जफ्फी डाली और आगे भी सौ बार डालूंगा। इस जफ्फी के कारण ही पाकिस्तान और डेरा बाबा नानक का रास्ता खुला। विश्व के 14 करोड़ सिख आज इमरान खान को दुआएं दे रहे हैं। यार होवे ता इमरान वरगा। जहां हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर का रास्ता खोलने के लिए सराहनीय कार्य किया वहीं इमरान खान ने जो सिखों के लिए किया, उसको भुलाया नहीं जा सकता।

सिद्धू ने पाक में सजी स्टेज पर जैसे ही बोलना शुरू किया तो संगत की तरफ से जो बोले सो निहाल व तालियों से उनका स्वागत किया गया। भारत में मीडिया के सामने लंबे समय से चुप्पी धारण किए सिद्धू शनिवार को पाक में खुलकर बोले। सिद्धू ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसने कॉरिडोर को खोला वो लख दा, जिसने पंगे पान दी कोशिश की वह कख दा। स्टेज से इमरान के कसीदे पढ़ते हुए सिद्धू ने कहा कि यार होवे ता इमरान वरगा, जिसने मेरी एक गुजारिश सुनी।

गल सिर्फ लांघे दी नहीं, गल अमन दी वी है। गल पूरे विश्व दी है, 10 माह में इमरान ने स्वर्ग बना दिया। पर मेरा तो हाल है कि यह दिल मांगे मोर, हमें तो इमरान से काफी कुछ चाहिए। इमरान शेर नहीं बल्कि बब्बर शेर है। इमरान का दिल समंदर जैसा है। सिद्धू ने कहा कि इमरान खान साहेब तुसी परवाह न करो, एक एक सिख सवा सवा लाख का है। मेरी एक जफ्फी इतना रंग लाई है और अगर मेरी जफ्फी से सिख समुदाय को इतना कुछ मिलता है तो मैं सौ सौ बार जफ्फी डालने के लिए तैयार हूं। मेरी जफ्फी में प्यार है, मोहब्बत है, जो दिल जीत सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed