फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   550th Prakash Parv: 8 Lakh sangat reached Sultanpur Lodhi

550वां प्रकाश पर्व: आठ लाख से ज्यादा संगत पहुंची गुरु घर, लाइट एंड साउंड शो आज से 

Mon, 04 Nov 2019 01:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक/सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक/सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Nov 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
550th Prakash Parv: 8 Lakh sangat reached Sultanpur Lodhi
- फोटो : अमर उजाला

रविवार को करीब पांच लाख से ज्यादा संगत ने प्रथम पातशाही साहिब श्री गुरु नानक देव जी के चरण स्पर्श स्थान ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब समेत सुल्तानपुर लोधी के अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों में माथा टेका। गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में रविवार के समागमों की शुरुआत अमृत वेले श्री हरमंदिर साहिब श्री अमृतसर के हजूरी रागी भाई करनैल सिंह की तरफ से आसा दी वार के कीर्तन के साथ हुई। 

विज्ञापन


दिन के दीवान में श्री हरमंदिर साहिब श्री अमृतसर के हजूरी रागी भाई सुखजिंदर सिंह, भाई कुलदीप सिंह और तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब (बिहार) के हजूरी रागी भाई कुविंदर सिंह के रागी जत्थों ने श्री गुरु नानक देव जी की पवित्र बाणी का मनोहर और रसभिन्ना कीर्तन किया। ज्ञानी किशन सिंह संतन की कुटिया वालों और ज्ञानी सरबजीत सिंह लुधियाने वालों ने गुरशबद विचार के माध्यम से संगत से सांझ बढ़ाई। इसके अलावा शाम के दीवानों में भाई गुरइकबाल सिंह बीबी कौलां जी भलाई केंद्र वालों ने भी गुरबानी के मनोहर कीर्तन से संगत को जोड़ा।
विज्ञापन


550वें प्रकाश पर्व को समर्पित साइकिल रैली पहुंची डेरा बाबा नानक 
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित साइकिल रैली रविवार को अमृतसर से डेरा बाबा नानक पहुंची। साइकिल रैली का शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में पहुंचने पर संजय कुमार अतिरिक्त मुख्य सचिव खेल और युवक सेवाएं पंजाब, सुखविंदर सिंह बिंदरा चेयरमैन पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड पंजाब और विपुल उज्ज्वल डीसी गुरदासपुर, तेजिंदरपाल सिंह संधू एडीसी और करतार सिंह डिप्टी डायरेक्टर खेल पंजाब द्वारा स्वागत किया गया और खिलाड़ियों व कोचों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम में आयोजित समागम के दौरान मुख्य सचिव संजय कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित यह साइकिल रैली निकाली गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को खेलों की ओर उत्साहित करना और आपसी प्यार और सांझ को और मजबूत करना है। साइकिल रैली में राज्य के 17 जिलों के खिलाड़ियों के अलावा जम्मू, केरल, मुंबई, सूरत और बंगलुरू के करीब 700 खिलाड़ियों ने शिरकत की। 

कुलबीर सिंह, जो पिछले 18 साल से शहीद भगत सिंह स्टेडियम के खेल मैदान को साफ-सुथरा रख रहे हैं, को भी सम्मानित किया गया। इससे पहले सुबह फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव भालोवाली में साइकिल रैली का गुरदासपुर जिले में दाखिल होने पर स्वागत किया गया। समागम की समाप्ति के बाद खिलाड़ियों ने सरहद पर जाकर दूरबीन से गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन किए। 

इस अवसर पर एसडीएम डेरा बाबा नानक गुरसिमरन सिंह ढिल्लों, कुलबीर सिंह तहसीलदार, नवकिरत सिंह, मनोहर सिंह जिला खेल अफसर, परमिंहदर सिंह सैणी जिला गाइडेंस काउंसिलर, रवि दारा सहायक डायरेक्टर युवा सेवाएं गुरदासपुर समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

पहला ग्रैंड मल्टीमीडिया लाइट एंड साउंड शो आज से 

550th Prakash Parv: 8 Lakh sangat reached Sultanpur Lodhi
हेरिटेज वॉक का हुआ शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब सरकार की तरफ से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित अपनी तरह का पहला ग्रैंड मल्टीमीडिया लाइट एंड साउंड शो सोमवार से पुडा कालोनी में करवाया जा रहा है। पंजाब में यह पहला ऐसा शो है, जिसमें लेजर शो के माध्यम से श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं, उपदेशों और जीवन के बारे में रोशनी डाली जाएगी। 

शो में गायक लखविंदर वडाली, हरभजन मान और प्रसिद्ध गीतकार हरदेव सिंह भी प्रस्तुति देंगे। हर शो एक घंटा 10 मिनट का होगा। 4 से 9 नवंबर तक और फिर 13 से 15 नवंबर तक शो शाम 7 बजे शुरू होकर 9.15 तक चलेगा। 11, 12 और 13 नवंबर, जिस दौरान संगत की बहुत ज्यादा आमद होनी है, को यह शो शाम 7 बजे से 10.30 तक होगा। 

4 से 6 नवंबर तक शो शाम 7 बजे से 8 बजे तक होंगे और इसके बाद 8.15 से 9.15 तक गायक लखविंदर वडाली प्रस्तुति देंगे। 7 से 9 नवंबर तक उक्त समय अनुसार ही शो होगा और 8.15 से 9.15 तक गीतकार भाई हरदेव सिंह काव्य पाठ करेंगे। 10 नवंबर को पहला शो 7 से 8 और दूसरा 8.15 से 9.15 बजे के बाद 9.30 से 10.30 तक गीतकार भाई हरदेव सिंह प्रस्तुति देंगे। 

11 और 12 नवंबर को उक्त समय अनुसार ही 2 शो होंगे और फिर गायक हरभजन मान संगत को निहाल करेंगे। 13 नवंबर को 7 से 8 बजे तक डिजिटल और लाइट एंड साउंड शो होगा। जबकि 8.15 से 9.15 तक गायक हरभजन मान पेशकारी देंगे। 14 और 15 नवंबर को शाम 7 बजे से 8 बजे तक शो के बाद 8.15 से 9.15 तक पंजाबी गायक पम्मा डूमेवाल की तरफ से पेशकारी दी जाएगी। डीसी डीपीएस खरबंदा ने बताया कि शो के दौरान 5000 से ज्यादा लोगों के बैठने का प्रबंध किया गया है। दर्शकों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed