फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5400 AIE and EGS and ATR teachers will be regular in education department

Punjab News: शिक्षा विभाग में पक्के होंगे 5400 एआईई, ईजीएस व एटीआर अध्यापक, पॉलिसी में महत्वपूर्ण संशोधन

Mon, 26 Jun 2023 11:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Jun 2023 11:36 PM IST
सार

कार्मिक विभाग की तरफ से शिक्षा विभाग में एडहॉक, कॉन्ट्रैक्ट, टेंपररी अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों के लिए सात अक्तूबर 2022 को एक पॉलिसी जारी की गई थी। अब शिक्षा विभाग की ओर से पॉलिसी के पैरा 3(2)1 में संशोधन करते हुए 16 जून को अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन
5400 AIE and EGS and ATR teachers will be regular in education department
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में रोजगार गारंटी योजना (ईजीएस), वैकल्पिक नवीन शिक्षा (एआईई) और स्पेशल ट्रेनर (एसटीआर) के तहत भर्ती कच्चे अध्यापकों को नियमित करने का फैसला किया है। इस फैसले से 5400 अध्यापकों को फायदा मिलेगा। सरकार ने 10 जून के अपने आदेश में संशोधन किया है, जिसके तहत शिक्षा विभाग में एडहॉक, कॉन्ट्रैक्ट, टेंपररी अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला लिया गया था। 

विज्ञापन


सरकार ने इस संबंध में दी गई मंजूरी में नया प्रावधान जोड़ा है। 2002-03 से 2011 के बीच नियुक्त हुए ईजीएस, एआईई और एसटीआर वॉलंटियर वह स्पेशल कॉडर के तहत इस वर्ष 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इनमें वे अध्यापक भी शामिल हैं, जिनका शिक्षा विभाग में कार्य अनुभव कम से कम 10 साल या 10 साल के ज्यादा है और जो प्रारंभिक नियुक्ति की तारीख से लेकर नीति में संशोधन संबंधी वर्तमान अधिसूचना जारी होने तक सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन


हालांकि, जो कर्मचारी इस पॉलिसी के तहत पहले ही आवेदन कर चुके हैं, वह अपना डाटा 28 जून तक अपडेट करा सकते हैं। गौरतलब है कि कार्मिक विभाग की तरफ से शिक्षा विभाग में एडहॉक, कॉन्ट्रैक्ट, टेंपररी अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों के लिए सात अक्तूबर 2022 को एक पॉलिसी जारी की गई थी। अब शिक्षा विभाग की ओर से पॉलिसी के पैरा 3(2)1 में संशोधन करते हुए 16 जून को अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed