फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   52.24 kg of drug destroyed by Chandigarh police

52.24 किलोग्राम नशीला पदार्थ किया नष्ट

Wed, 04 Aug 2021 09:36 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
52.24 kg of drug destroyed by Chandigarh police
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग हिस्सों से तस्करों से बरामद नशीले पदार्थ को ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने बुधवार को नष्ट कर दिया। अलग-अलग थानों में दर्ज 102 एनडीपीएस मामलों के तहत बरामद नशे को नष्ट किया गया। चंडीगढ़ पुलिस के एसपी क्राइम व ड्रग डिस्पोजल कमेटी के चेयरमैन मनोज कुमार मीणा, सदस्य डीएसपी क्राइम उदय पाल सिंह और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो चंडीगढ़ की सुपरिंटेंडेंट नीना कक्कड़ की देखरेख में 52.24 किलोग्राम नशीले पदार्थ को नष्ट किया गया।
विज्ञापन

डिस्पोजल कमेटी बुधवार को मोहाली के डेराबस्सी स्थित पंजाब केमिकल्स एंड क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड कंपनी में पहुंची। ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सामने 8.855 किलो भुक्की, 30.199 किलो गांजा, स्मैक 720.45 ग्राम, हेरोइन 81.400 ग्राम, 12.463.27 किलो चरस, 5 ग्राम कोकीन, 100 टेबलेट और 50 इंजेक्शन को नष्ट किया गया। बता दें कि नशीले पदार्थ को उन मामलों में नष्ट किया जाता है, जिसकी अदालत अनुमति देता है। इसके लिए अदालत से अनुमति लेनी पड़ती है। इसके बाद ड्रग डिस्पोजल कमेटी इन नशीले पदार्थों को नष्ट करती है।
विज्ञापन

इन पांच थानों के नशे को किया गया नष्ट
शहर के पांच अलग-अलग थाने के अंतर्गत आरोपियों से बरामद नशे को नष्ट किया गया है। इनमें सेक्टर-3, 19, 26, 39 औ आईटी पार्क थाना शामिल है। इससे पहले भी चंडीगढ़ पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मिलकर कई बार नशीले पदार्थों को नष्ट किया है। बता दें कि डीजीपी की तरफ से ड्रग डिस्पोजल कमेटी की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed