फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   51 eyewitness Statement records in Amritsar train accident

अमृतसर ट्रेन हादसाः 51 चश्मदीदों के बयान हुए दर्ज, भाजपा और अकाली दल ने जांच पर उठाए सवाल

Fri, 26 Oct 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Updated Fri, 26 Oct 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
51 eyewitness Statement records in Amritsar train accident
अमृतसर रेल हादसा - फोटो : फाइल फोटो

अमृतसर रेल हादसे को लेकर गुरुवार को जांच में 51 चश्मदीदों के बयान कलमबद्ध किए गए हैं और कई चश्मदीदों के अलावा पीड़ित परिवारों को समन भेजा गया है। डिवीजनल कमिश्नर बी पुरुषार्था ने गुरुवार को घटनास्थल का दौरा किया।इस दौरान भाजपा और अकाली दल के नेताओं ने गुरुवार को मजिस्ट्रेट जांच में खूब खलल डाला। नेताओं ने नगर सुधार ट्रस्ट पहुंचकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


भाजपा अकाली नेताओं की मांग थी कि मजिस्ट्रेट जांच पब्लिक के बीच की जाए। इस दौरान अकाली-भाजपा की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। जौड़ा फाटक में रावण दहन के दौरान ट्रेन हादसे की जांच को लेकर डिवीजनल कमिश्नर ने गुरुवार को चश्मदीद और पीड़ित परिवारों के बयान कलमबद्ध करने थे। मजिस्ट्रेट द्वारा लोगों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे थे, तभी वहां पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक और हलका मजीठा के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पहुंच गए। 
विज्ञापन


वहां उन्होंने सिद्धू के खिलाफ पर्चा दर्ज कराने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान भाजपा नेता तरुण चुघ और मजीठिया ने मांग की कि चश्मदीदों और पीड़ितों के बयान सारी पब्लिक के बीच लिए जाएं, बंद कमरे में बयान क्यों लिए जा रहे हैं। गुरुवार को भी अमृतसर में लाशों पर खूब राजनीति चलती रही। करीब 10 मिनट तक शोर करने के बाद अकाली भाजपा नेता मौके से चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गुलजार सिंह राणिके, भाजपा प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक, राजेश हनी और भाजपा नेता राजिंदर मोहन छीना भी मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने कहा कि बंद दरवाजे के भीतर कैसी जांच चल रही है। यह कैसी जांच है जो नगर सुधार ट्रस्ट के कार्यालय चल रही है, जो कैबिनेट मंत्री सिद्धू का विभाग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed