फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   50 percent fare will be charged in roadways buses in Haryana during Geeta Jayanti Festival

Haryana: गीता जयंती महोत्सव पर सौगात, 19 नवंबर से छह दिसंबर तक रोडवेज बसों में लगेगा सिर्फ 50 प्रतिशत किराया

Fri, 18 Nov 2022 02:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Nov 2022 02:03 PM IST
सार

परिवहन मंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान और अधिक तीर्थ यात्रियों को इस धार्मिक एवं पवित्र स्थल का भ्रमण करवाने के उद्देश्य से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत और रोहतक जिले को भी इस किराए की छूट में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
50 percent fare will be charged in roadways buses in Haryana during Geeta Jayanti Festival
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में 19 नवंबर से 6 दिसम्बर तक जाने के लिए 10 जिलों के यात्रियों को राज्य परिवहन की बसों के किराए में 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने की घोषणा की है। इसका महोत्सव में भाग लेने वाले लाखों तीर्थ यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का गीता जयंती महोत्सव हर साल मनाया जाता है। इस महोत्सव में देश-विदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। महोत्सव की महत्ता को ध्यान में रखते हुए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को परिवहन सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की बसों के किराए में 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की अनुशंसा पर पहले केवल कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, जींद व कैथल जिलों के तीर्थ यात्रियों को किराए में छूट प्रदान की जा रही थी।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान और अधिक तीर्थ यात्रियों को इस धार्मिक एवं पवित्र स्थल का भ्रमण करवाने के उद्देश्य से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत और रोहतक जिले को भी इस किराए की छूट में शामिल किया गया है। अब इन 5 जिलों के तीर्थ यात्री भी कुरुक्षेत्र गीता जयंती उत्सव में भाग लेने के लिए राज्य परिवहन की बसों में 50 प्रतिशत किराए की छूट का लाभ उठा सकेंगे। इस प्रकार राज्य सरकार कुरुक्षेत्र के साथ लगते कुल दस जिलों के तीर्थ यात्रियों को गीता जयंती उत्सव के दौरान राज्य परिवहन की बसों के किराए में छूट प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह के दौरान सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र के 48 कोस की परिधि में आने वाले 75 धार्मिक तीर्थ स्थलों पर भी अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन क्षेत्रों में तीर्थ यात्री आसानी से भ्रमण करने के अलावा कार्यक्रमों का आनन्द लेने के साथ ही धार्मिक तीर्थ स्थलों से जुड़ी जानकारी भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed