{"_id":"9d46aac99d1058912190ed5ebf3ceb23","slug":"50-percent-discount-on-drugs-at-pgi-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी! 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर मिलेगी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी! 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर मिलेगी दवा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 07 Dec 2013 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई में जल्द ही लोगों को 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर दवा मिलेगी। सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए नेहरू हास्पिटल की शॉप नंबर-2 का टेंडर भरने का शुक्रवार को आखिरी दिन था।
विज्ञापन
टेंडर भरने वालों में एक दिल्ली और एक चंडीगढ़ की पार्टी शामिल है। दस दिन के अंदर स्क्रूटनी करके यह शॉप किसी एक के हवाले कर दी जाएगी।
पीजीआई में फिलहाल जेनरिक दवाओं में 30 प्रतिशत और सर्जिकल आइटम्स पर 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। पिछले महीने पीजीआई ने नेहरू हास्पिटल स्थित केमिस्ट शॉप के टेंडर निकाले थे।
विज्ञापन
इस शॉप का किराया 20 हजार रुपये महीना रखा गया है। पहले इसका किराया लाखों में था।
केमिस्ट एसोसिएशन नहीं करेगी विरोध
हाईकोर्ट से केमिस्ट एसोसिएशन की याचिका रद्द होने के बाद अब उन्होंने भी विरोध न करने का मन बना लिया है।
एसोसिएशन से जुड़े लोगों का कहना है कि उनके सदस्यों ने न तो टेंडर भरा और न ही अब इसका विरोध करेंगे। यदि कोई अपना घाटा सहकर दवाई बेचना चाहता है तो इसमें कोई क्या कर सकता?
विज्ञापन
उनका यह भी कहना है कि यह शॉप चल नहीं पाएगी। इतने कम डिस्काउंट पर कोई भी केमिस्ट दवाएं नहीं बेच पाएगा।
ध्यान रहे कि 50 फीसदी डिस्काउंट देने का चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन ने विरोध कर दिया था।
इस बारे में एसोसिएशन की ओर से हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दायर की गई, लेकिन इस याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया।
फिलहाल एसोसिएशन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस बारे में जल्द ही एक बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में ही नई रणनीति तय की जाएगी।