फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   50 crore allocation from RUSA till March

रूसा से मिले 50 करोड़ का आवंटन मार्च तक

Fri, 03 Jan 2020 01:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
50 crore allocation from RUSA till March
चंडीगढ़। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान यानी रूसा के तहत पीयू को मार्च तक 50 करोड़ का आवंटन हो जाएगा। आधी रकम जहां उपकरण व मशीनें खरीदने पर खर्च होगी, वहीं आधी रकम शिक्षकों को रिसर्च से लेकर कई कार्यों के लिए दी जाएगी।
विज्ञापन

पीयू को रूसा के तहत दूसरी बार इतनी मोटी रकम मिली है। वर्ष 2015-16 में भी रकम पीयू को मिली थी, लेकिन वह अपर्याप्त थी। इस बार प्रोजेक्ट पीयू ने बेहतर भेजे तो उसी के तहत उसे मंजूरी मिली। सूत्रों का कहना है कि शिक्षकों के 136 प्रोजेक्ट पीयू के पास जमा हैं। इन पर रिसर्च होगा तो पीयू समेत देश की समस्याओं का हल वैज्ञानिक निकाल पाएंगे। किन प्रोजेक्ट के लिए रकम दी जाएगी, इसका निर्धारण पीयू की कमेटी करेगी। प्रोजेक्ट की बारीकी से जांच होगी। इसी तरह पीयू की सैफ लैब को और हाइटेक बनाने की तैयारी की जा रही है ताकि देशभर के रिसर्च स्कॉलर, शिक्षक व इंडस्ट्री के नमूनों की जांच जल्द मिल सके। विभागों को भी उपकरण व मशीनें दी जा सकेंगी। इसके लिए अलग से बजट आवंटित किया जा सकता है। बताया जाता है कि मार्च तक सभी कार्यों की लिस्ट बन जाएगी जिन पर काम होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed