फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 Suspenders, including EO of Amritsar Improvement Trust

अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ईओ समेत 5 मुलाजिम सस्पेंड, बड़े घोटाले की संभावना

Mon, 11 Sep 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 11 Sep 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
5 Suspenders, including EO of Amritsar Improvement Trust
Navjot singh sidhu - फोटो : File Photo
नगर सुधार ट्रस्ट (इंप्रूवमेंट ट्रस्ट) के अब तक 70 बैंक अकाउंट का खुलासा हो चुका है, जिसमें करीब 80 करोड़ रुपयों का घोटाला सामने आ चुका है। जांच चल रही है। माना जा रहा है कि केवल अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में पिछले दस साल में सौ से 150 करोड़ का घोटाला सामने आ सकता है।
विज्ञापन


फिलहाल निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को नगर सुधार ट्रस्ट के पांच अधिकारियों व स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है। सभी आरोपियों को नौकरी से बर्खास्त करने के लिए जांच बैठा दी गई है। इस घोटाले में एक सीए का भी नाम आया है, उसे भी नामजद किया गया है। 
विज्ञापन


रविवार को निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में हुए घोटाले की परत-दर-परत खोली। उन्होंने कहा कि अब तक जो भी नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ये वो अधिकारी व स्टाफ हैं, जिन्होंने जनता के पैसों को खुर्द-बुर्द करने के लिए तमाम साजिशें रचकर घोटाले किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पूर्व ईओ और एक डिप्टी कंट्रोलर फाइनांस भी नामजद

5 Suspenders, including EO of Amritsar Improvement Trust
arrest - फोटो : DEMO Pics
दो पूर्व ईओ और एक डिप्टी कंट्रोलर फाइनांस भी नामजद
अब तक नगर सुधार ट्रस्ट के मौजूदा ईओ अरविंद शर्मा, पूर्व ईओ डीसी गर्ग व परमजीत सिंह, मिसेज टीना (ईओ की पर्सनल सेक्रेटरी) सतनाम सिंह (क्लर्क),  सीए संजय कपूर व नगर सुधार ट्रस्ट के डिप्टी कंट्रोलर फाइनांस एंड एकाउंट दमन भल्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच फिलहाल पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव के पास है। 

थर्ड पार्टी आडिट जारी
इस मामले में विभागीय जांच के लिए भी थर्ड पार्टी ऑडिट किया जा रहा है। सिद्धू ने कहा कि दस साल में नगर सुधार ट्रस्ट राम भरोसे ही रहा। कैश बुक का कई महीनों से मिलान नहीं हुआ। नगर सुधार ट्रस्ट के खिलाफ पूर्व पंजाब सरकार के पास 631 शिकायतें आई थी, जिसमें किसी का भी निपटारा नहीं किया गया। 

नगर सुधार ट्रस्ट व नगर काउंसिल के खातों का होगा ऑडिट
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला के साथ-साथ सभी नगर निगम व नगर काउंसिल का पिछले दस साल में कितना पैसा खर्च किया और कहां खर्च किया गया, इसका थर्ड पार्टी ऑडिट किया जाएगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अगुवाई में भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। जो भी आरोपी व दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed