फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 more flights could be shut from Chandigarh international airport

इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 5 और फ्लाइटें हो सकती हैं बंद, ये है कारण

Sun, 22 Oct 2017 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 22 Oct 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
5 more flights could be shut from Chandigarh international airport
- फोटो : File Photo
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विंटर शेड्यूल में पांच और फ्लाइटें प्रभावित हो सकती हैं। सुबह 7.35 बजे से 11.30 बजे के अंदर की यह फ्लाइटें दृश्यता सीमा कम होने के कारण बंद हो सकती है। इससे दिल्ली, बंगलूरू, लेह और मुंबई के यात्रियों को परेशानी हो सकती है। यह समस्या आईएलएस थ्री इंस्टाल नहीं होने के कारण बनेंगी।
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार कोई भी विमान 3000 मीटर की विजिबलिटी के बिना उतार नहीं सकते। आईएलएस थ्री इंस्टाल नहीं होने के कारण ऐसा आदेश जारी हुए थे।  वहीं इस साल नवंबर से फरवरी 2018 तक विजिबलिटी सुबह के समय कम हो जाती है। इस कारण इस बार भी ये फ्लाइटें बंद हो सकती हैं। जेट एयरवेज की सुबह 7.35 दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, सुबह 8.30 बजे स्पाइस जेट की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, सुबह 9.25 बजे लेह जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट, सुबह 10.40 बजे इंडिगो की बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट , सुबह 11.30 बजे गो एयर की मुंबई जाने वाली फ्लाइट बंद हो सकती है।  ठंड अधिक होने पर यहां पर दृश्यता सीमा 400 मीटर हो जाती है। इस कारण  विमान नहीं उतर पाते हैं। पिछले वर्ष भी यह फ्लाइटें नवंबर से फरवरी तक बंद कर दी गई थी। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक अगर इस बार भी नवंबर से मौसम खराब होगा तो  28 अक्तूबर से निकलने वाले विंटर शेड्यूल में यह फ्लाइटें बंद कर देंगे।
विज्ञापन


डोमेस्टिक फ्लाइट का सपना नहीं हुआ पूरा  
 डोमेस्टिक फ्लाइट कोलकाता, चेन्नई, केरल, पटना, लखनऊ, गोवा के लिए प्रपोजल बनाया गया लेकिन यह भी शुरू नहीं हो पाई। यह फ्लाइट रनवे पूरा नहीं होने के कारण परमिाशन नहीं मिली। इसी कारण यह अधर में लटक गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इंटरनेशनल एयरपोर्ट से  विंटर शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। इसमें दिल्ली, मुंबई , लेह और अन्य डेस्टीनेशन की फ्लाइटें बंद हो सकती है। शेड्यूल 28 अक्तूबर को आएगा। वर्ष 2018 मार्च के बाद इस समस्या का समाधान हो जाएगा। 
 सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed