फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 Market Parking Will be Paid in March

मार्च में पेड हो जाएंगी शहर की 5 पार्किंग

Sat, 22 Feb 2014 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 22 Feb 2014 03:02 PM IST
विज्ञापन
5 Market Parking Will be Paid in March
शहर की पांच प्रमुख मार्केटों में मार्च के पहले हफ्ते से पार्किंग पेड हो जाएगी। निगम ने बची हुई दो पार्किंग का ठेका अलॉट कर दिया। दो कंपनियों को पार्किंग की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


इसमें एक कंपनी पटियाला एवं दूसरी चंडीगढ़ की है। निगम को इससे जहां 80 लाख रुपये की आमदनी होगी। वहीं, शहर में पार्किंग को लेकर होने वाली लड़ाई झगड़ों पर पूरी तरह रोक लग जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नगर निगम भवन में शुक्रवार को पार्किंग का ठेका अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस दौरान फेज-7 और नौ की मार्केट का ठेका अलॉट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेज-9 की पार्किंग का ठेका चंडीगढ़ की आरएएस कांट्रेक्ट कंपनी को दिया गया। फेज-7 की पार्किंग का मार्केट का ठेका जेटीएस कंपनी को सौंपा गया है।

निगम अधिकारियों के मुताबिक मार्च के पहले हफ्ते से कंपनी संभालेगी। लोगों को इन पार्किंग में गाड़ियां को पार्क करने के लिए भुगतान करना होगा। कार के लिए पांच रुपये फीस तय की गई है। स्कूटर एवं छोटे वाहनों को दो रुपये देने होंगे।

जिक्रयोग है नगर निगम भवन में शुक्रवार को पार्किंग का ठेके अलॉट करने की कार्रवाई शुरू हुई थी। इस दौरान तीन मार्केट के ठेके अलॉट कर दिए गए थे। बाद में कंप्यूटर में खराबी आ गई थी। इसके बाद सारा काम अधर में लटक गया था।

दोनों साइड की पार्किंग होगी पेड
इन पांचों मार्केट के दोनों साइड बनी मार्केट पूरी तरह पेड होगी। यहां लगने वाली रेहड़ी एवं फड़ियां भी हटाई जाएगी। ठेकेदार को पार्किंग में कैमरे लगाने की हिदायत दी गई है।


फेज-7 की पार्किंग सबसे मंहगी
निगम से मिली जानकारी के मुताबिक पांच मार्केटों की पार्किंग में फेज-7 की पार्किंग का ठेका सबसे मंहगा गया है। यह ठेका 26.13 लाख में गया है। जबकि इसके बाद फेज-3बी2 की मार्केट 23.13 लाख, फेज-5 की मार्केट 15.13 लाख, फेज-10 की पार्किंग 13.31 लाख और फेज-9 की पार्किंग का ठेका 4.91 लाख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed