फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 lakh 43 thousand registered unemployed in Haryana: Manohar

हरियाणा में 5 लाख 43 हजार पंजीकृत बेरोजगार : मनोहर

Wed, 30 Aug 2023 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
5 lakh 43 thousand registered unemployed in Haryana: Manohar
अमर उजाला ब्यूरोचंडीगढ़। मानसून सत्र में प्रश्नकाल के दौरान महम के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू की ओर से पूछे गए अतारांकित सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि हरियाणा के 22 जिलों के रोजगार कार्यालय में 5 लाख 43 हजार 874 बेरोजगार युवक पंजीकृत हैं। पिछले 8 वर्ष 2015-2022 में करीब 1.69 लाख युवाओं ने प्रतिवर्ष रोजगार कार्यालय में अपनी योग्यता के अनुसार पंजीकरण करवाया है। उन्होंने बताया कि निजी क्षेत्र में प्रदान किए गए स्थायी रोजगार से संबंधित डेटा को रोजगार निदेशालय द्वारा केंद्रीय रूप से बनाए नहीं रखा जाता है। उन्होंने यह बताया कि हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से एक अप्रैल 2015 तक 4595 और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 2014-2023 तक 97,751 लोगों को नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने बताया कि आवेदकों की रोजगार क्षमता और कुशलता बढ़ाने के लिए युवाओं को हरियाणा कौशल विकास मिशन (एचएसडीएम), ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों जैसे विभिन्न संस्थानों के माध्यम से प्रशिक्षित करने की उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


इतने शिक्षित बेरोजगार
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया है कि राज्य के रोजगार कार्यालयों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक 31 जुलाई 2023 तक 1,03,265 स्नातक बेरोजगार, 29,988 स्नातकोत्तर और 25,033 पेशेवर डिग्री धारक शामिल हैं। विधायक कुंडू ने यह भी पूछा था कि राज्य में इन सालों के दौरान कितने लोगों ने बेरोजगारी के कारण आत्महत्याएं की हैं। इस पर मुख्यमंत्री की ओर से बताया गया है कि बेरोजगारी के कारण 12 लोगों ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


सरकारी विभागों में 202576 पद खाली
महम विधायक के एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के विभिन्न विभागों में 2,02,576 स्थायी पद खाली हैं। स्थायी पदों पर भर्ती के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 55,000 से ज्यादा पदों पर विज्ञापन दिया है, जिन पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि कृषि, निनिर्माण उद्योग, सेवा उद्यम, रियल एस्टेट, स्टार्टअप आदि में रोजगार का अवसर पैदा करने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 जुलाई तक जिलेवार पंजीकृत आवदेक
जिला
पंजीकृत आवेदक
जींद
52,089
कैथल
47,593
हिसार
46,453
करनाल
42,446
रोहतक
39,786
भिवानी
34,101
यमुनानगर
34,642
सोनीपत
28,154
कुरुक्षेत्र
26,617
नारनौल
23,433
सिरसा
22,726
अंबाला
22,577
फतेहाबाद
22,365
पानीपत
20,604
झज्जर
19,013
चरखी दादरी
12,993
पलवल
12,518
नूंह (मेवात)
8,593
पंचकूला
7,565
फरीदाबाद
4,696
गुरुग्राम 4,548
कुल
5,43,874
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed