फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 killed from Heat in Punjab and Haryana

गर्मी ने पंजाब और हरियाणा में ली 5 की जान

Tue, 10 Jun 2014 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी/बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी/बठिंडा Updated Tue, 10 Jun 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
5 killed from Heat in Punjab and Haryana

गर्मी का बढ़ता प्रकोप अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। सोमवार को गर्मी की वजह से अंबाला में दो बुजुर्ग महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ने से सप्लाई भी प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन


जिले के जलबेड़ा गांव की रहने वाली सरजीतो और बचनी देवी की तबीयत सबसे गर्म दिन रविवार को काफी बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन सोमवार को दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उधर, रविवार देर रात कैंट रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की गर्मी के कारण ट्रेन में ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उल्टी-दस्त को मौत की वजह बताया गया है। जीआरपी को सूचना मिली थी कि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर हीराकुंड एक्सप्रेस में एक शव पड़ा है। शव की पहचान जितेंद्र कुमार निवासी जिला खुर्दा उड़ीसा के रूप में हुई है। वह फरीदाबाद से अमृतसर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिले में हफ्ते भर में डायरिया के 170 से अधिक केस आ चुके हैं। प्रभावितों में सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बच्चे हैं। सिटी सिविल अस्पताल में अब तक डायरिया के 70 मरीज और 35 मरीज कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती हैं।

12 जून तक राहत नहीं
मौसम विभाग का कहना है कि सूरज की तपिश अभी जारी रहेगी। बारह जून तक राहत के आसार नहीं हैं। 12 और 13 जून आसमान में बादल छा सकते हैं।

बठिंडा में गर्मी से दो की मौत
शहर में गर्मी से दो लोगों की मौत हो गई। सहारा जनसेवा सोसायटी के प्रधान विजय गोयल ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास सोमवार दोपहर को दोनों के शव मिले हैं। दिखने में दोनों भिखारी प्रतीत होते थे।

उन्होंने दोनों के शवों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया और जीआरपी थाना पुलिस को सुचना दे दी है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस उनकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

सोमवार को दोपहर के समय तापमान 46.6 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री रहा। इसी के साथ ही गर्मी से चार लोगों के बेहोश होने का भी समाचार प्राप्त हुआ है।


शहर में पड़ रही भीषण गर्मी से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा और शहर के मुख्य स्थलों से रौनक गायब रही। शहर में लग रहे अघोषित कटों ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed