फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 injured in road accident

फुटपाथ पर चढ़ी कार, लेडी कांस्टेबल की मौत

Mon, 16 Feb 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Feb 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
5 injured in road accident

हल्लोमाजरा में साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर कार फुटपाथ पर चढ़ गई। इससे वहां खड़े पांच लोग घायल हो गए। इसमें मां-बेटा भी शामिल है। हादसे में घायल लेटी कांस्टेबल की मौत हो गई। सभी घायलों को फौरन जीएमसीएच-32 ले जाया गया। पुलिस ने कार सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर कृष्ण कुमार मेहता (70) हल्लोमाजरा में कार लेकर जा रहे थे। अचानक उनकी कार के आगे एक साइकिल चालक आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कृष्ण कुमार ने कार का स्टेयरिंग मोड़ दिया, जिससे कार फुटपाथ पर चढ़ गई। इससे वहां खड़े अनिल कुमार, मीना, लाजवंती और उनका नौ साल का बेटा उमेश सभी निवासी हल्लोमाजरा व एक अज्ञात कार की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीसीआर उन्हें जीएमसीएच-32 ले गई। वहां उन्हें भर्ती कराया गया। देर शाम तक उनका उपचार चल रहा था।

लाजवंती देवी के पैर की हड्डी टूट गई है। वहीं घायलों में अज्ञात की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed