फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather Forecast Update Today: 47 flights and 25 trains affected due to fog in Punjab

Punjab Weather: घने कोहरे ने थामा जन-जीवन, 47 उड़ानें व 25 ट्रेनें प्रभावित, आज व कल पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Fri, 05 Jan 2024 12:41 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/अमृतसर/चंडीगढ़
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/अमृतसर/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Jan 2024 12:41 AM IST
सार

पंजाब में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। शुक्रवार और शनिवार को भी प्रदेशवासियों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं आठ और नौ जनवरी को हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

विज्ञापन
Punjab Weather Forecast Update Today: 47 flights and 25 trains affected due to fog in Punjab
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोहरे के कारण उत्तर भारत में जीवन अस्त व्यस्त है। कोल्ड-डे का सामना कर रहे पंजाब के कई जिलों में बुधवार रात पारा गिर गया। इस कारण पंजाब के औसत न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पंजाब में सबसे सर्द नवांशहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को पंजाब का अधिकतम तापमान भी 1.6 डिग्री गिर गया है, जो कि सामान्य से 6.7 डिग्री कम रहा। घने कोहरे के कारण उत्तर भारत में ट्रेनों और उड़ानों में भी देरी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। आठ व नौ जनवरी को पंजाब में कईं जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की भी चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही विशेषज्ञों के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर सिवियर कोल्ड-डे (कड़ाके की ठंड) भी रह सकता है।

विज्ञापन

अब अधिकतम तापमान भी गिरने लगा

अमृतसर का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री, बरनाला का 5.2, लुधियाना का 5.9 डिग्री और पटियाला का 6.2 डिग्री दर्ज किया गया जबकि फतेहगढ़ साहिब का 6.2 और पठानकोट का 6.7 डिग्री दर्ज किया। उधर, अधिकतम तापमान में भी गुरुवार को 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे यह अब सामान्य से 6.7 डिग्री नीचे पहुंच गया है। अमृतसर का अधिकतम तापमान 11.4, लुधियाना का 11.0, पटियाला का 10.5, पठानकोट का 12.2, बठिंडा का 13.4, सबसे अधिक 14.5 डिग्री तापमान एसबीएस नगर का रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

47 उड़ानें व 25 रेलगाड़ियां प्रभावित

घने कोहरे के कारण अमृतसर में सुबह के समय दृश्यता शून्य दर्ज की गई। इस कारण यहां पहुंचने वालीं सात फ्लाइट 2 से 6 घंटे तक देरी से पहुंचीं। इतना ही नहीं कोहरे के कहर के कारण पंजाब में 25 से अधिक गाड़ियां देरी से पहुंचीं। रेलवे विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ज्यादातर गाड़ियां चार से पांच घंटे की देरी से चल रही हैं। वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 40 उड़ानें 20 मिनट से चार घंटे तक देरी से उड़ीं। साथ ही सुबह 5:55 बजे पुणे जाने वाली एक फ्लाइट को रद्द करना पड़ा।

हिसार का पारा चार डिग्री पहुंचा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम बुलेटिन के अनुसार हरियाण के हिसार का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब-हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया है। नारनौल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहाबाद, झज्जर, अंबाला और करनाल में भी रातें सर्द हो गई हैं। यहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4 डिग्री, 6 डिग्री, 6.4 डिग्री, और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed