फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   448 players of Chandigarh got prizes worth 5.67 crores

Chandigarh News: चंडीगढ़ के 448 खिलाड़ियों को मिले 5.67 करोड़ के पुरस्कार

Sun, 01 Jun 2025 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
448 players of Chandigarh got prizes worth 5.67 crores
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के खेल विभाग ने शनिवार को आठ अंतरराष्ट्रीय और 23 राष्ट्रीय स्तर के एथलीटों सहित 448 खिलाड़ियों को 5.67 करोड़ की पुरस्कार राशि से नवाजा। इसमें पैरा-एथलीट भी शामिल थे।
विज्ञापन

इसके अलावा 320 एथलीटों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से 1.32 करोड़ की छात्रवृत्ति ट्रांसफर की गई। शहर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में हैंडबॉल में दीपा, रोलर स्केटिंग में रुनझुन शारदा, शूटिंग में उदयवीर सिद्धू, तीरंदाजी में कपिल और पैरा एथलीट में विनय कुमार लाल का नाम शामिल है।
विज्ञापन

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (पीजीजीसीजी) सेक्टर-42 में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने खिलाड़ियों को उनकी कड़ी मेहनत और उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उन्हें नकद पुरस्कार व छात्रवृत्तियों से सम्मानित किया। इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और भारत के पहले ओलंपिक शूटिंग पदक विजेता अभिनव बिंद्रा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने चंडीगढ़ प्रशासन और प्रशासक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने चंडीगढ़ के खेल बुनियादी ढांचे को और बढ़ाने के लिए भारत सरकार से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में सर्वश्रेष्ठ कोच उपलब्ध हों और एक बड़े स्तर का मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाए, जहां एक एकीकृत परिसर के भीतर कई खेलों का आयोजन और अभ्यास किया जा सके।

प्रशासक ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा के चंडीगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने और ओलंपिक मूल्य शिक्षा कार्यक्रम को लागू करने के निरंतर समर्थन को स्वीकार किया। उन्होंने गली क्रिकेट पहल की सफलता के लिए यूटीसीए के अध्यक्ष संजय टंडन और चंडीगढ़ पुलिस के प्रयासों की भी सराहना की, जिसने शहर के हर कोने में खेलों को पहुंचाया है और जमीनी स्तर पर युवाओं को जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed