फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   44 year old Patient who return from PGI died in ambulance

तबीयत बिगड़ने पर भेजा पीजीआई तो डॉक्टर ने सामान्य बता लौटाया, रास्ते में मौत, सांस लेने में थी दिक्कत

Fri, 03 Apr 2020 09:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Apr 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
44 year old Patient who return from PGI died in ambulance
सांकेतिक तस्वीर।

पंचकूला निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति को हालत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल सेक्टर- 6 लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए मरीज को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में जांच के बाद सामान्य बात कहकर डॉक्टरों ने मरीज को वापस भेज दिया। इसके बाद वापस लौटते वक्त मरीज की एंबुलेंस में ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतक व्यक्ति को सांस लेने की दिक्कत व खांसी की शिकायत थी। मौत के बाद उसका शव सिविल अस्पताल की टीम ने कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों को शव नहीं दिया गया है। उसके ब्लड सैंपल लेकर पीजीआई पुष्टि के लिए भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी।
विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को मिलेगा शव 
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि मरीज की गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया गया था। पीजीआई ने गंभीर केस न बताते हुए मरीज को वापस पंचकूला नागरिक अस्पताल भेजा दिया। परंतु रास्ते में मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एहतियातन अस्पताल प्रशासन ने मृतक के सैंपल कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे। उसका शव परिजनों को कल रिपोर्ट आने के बाद दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed