फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   44 Sikh leaders call on Akal Takht

डेरा सच्चा सौदा पर बड़ा फैसला, 44 सिख नेताओं को लेकर जारी हुआ कड़ा फरमान

Wed, 05 Apr 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Wed, 05 Apr 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
 44 Sikh leaders call on Akal Takht
श्री अकाल तख्त साहिब पर हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में चुनाव के दौरान डेरा सच्चा सौदा में वोट मांगने पर अब बड़ा फरमान जारी हुआ है। 44 सिख नेताओं को श्री अकाल तख्त साहिब पर 17 अप्रैल को स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया गया है। मंगलवार को पांच सिंह साहिबान की यहां हुई बैठक के बाद जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने 44 सिख नेताओं की लिस्ट जारी कर दी। इन नेताओं में 29 महिलाएं भी हैं। 44 सिख नेताओं में शिअद-भाजपा गठबंधन के 29, कांग्रेस पार्टी के 14 व आम आदमी पार्टी का एक नेता शामिल है। 
विज्ञापन


नेताओं के नामों की सूची में शिरोमणि अकाली दल (बादल)  व भाजपा गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार जीत महिंदर सिंह सिद्धू, सिकंदर सिंह मलूका, जनमेजा सिंह सेखो, हरप्रीत सिंह कोट भाई हरदीप सिंह ढिल्लो, दिलराज सिंह भूंदड़, वरिंदर कौर, प्रकाश सिंह भट्टी, कंवलजीत सिंह रोजी बरकंदी, गुरप्रीत सिंह राजू, परमिंदर सिंह ढींढसा, सुरजीत सिंह रखड़ा, निशान सिंह बुडलाडा, मनतार सिंह बराड़ के नाम हैं। 
विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा के भीतर जाकर वोट मांगने वाले नेता
वहीं कांग्रेस से राजिंदर कौर भट्ठल, अर्जुन सिंह, अमरिंदर सिंह राजा , अजीतइन्द्र सिंह, केवल सिंह ढिल्लो, रणदीप सिंह नाभा, अजायब सिंह भट्टी, दर्शन सिंह बराड़, कुशलदीप सिंह ढिल्लो, साधु सिंह धर्मसोत, करण कौर बराड़, खुशबाग सिंह जटाना, राजिंदर सिंह समाना, दमन कौर बाजवा के नाम लिस्ट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के नरिंदर सिंह संधा को भी इस सूची में शामिल किया गया हैं। यह 29 नेता डेरा सच्चा सौदा के भीतर जाकर वोट मांगने का आरोप है। जिसका स्पष्टीकरण श्री अकाल तख्त साहिब ने मांगा है। 

डेरे के बाहर से वोट मांगने वाले नेता
डेरा सिरसा के बाहर होने वाली बैठकों में शामिल होने वाले सिख नेताओं में शिरोमणि अकाली दल (बादल)  के इन्द्र इकबाल सिंह अटवाल, रंजीत सिंह तलवंडी, दीदार सिंह भट्टी, दरबारा सिंह गुरू, ईशर सिंह मिहरबान, जगदीप सिंह नकई, दर्शन सिंह कोट वड्डा, गुलजार सिंह, इकबाल सिंह भूंदा, गोबिंद सिंह लोंगोवाल, हरी सिंह नाभा, अजीत सिंह शांत, सुरिंदर सिंह, परमबंस सिंह बंटी, मनप्रीत सिंह वियाली के नाम शामिल हैं। 

रिपोर्ट तैयार थी तो चुनाव के पहले क्यों नहीं पेश की गई : सरबत खालसा

 44 Sikh leaders call on Akal Takht
श्री अकाल तख्त साहिब पर हुई बैठक
सरबत खालसा और एसजीपीसी राम-रहीम डेरा विवाद को लेकर एक बार फिर आमने-सामने है। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने जहां 44 सिख नेताओं को 17 अप्रैल को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है, वहीं सरबत खालसा की ओर से मनोनीत जत्थेदार भाई ध्यान सिंह मंड कहते हैं कि अगर अकाली नेताओं ने डेरे से वोट मांगी तो फिर पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल क्यों नहीं तलब किए गए।

बादल परिवार को बचाने की रणनीति  एसजीपीसी हमेशा से करती रही है। डेरे से वोट मांगने वालों की सूची तैयार हो चुकी थी, लेकिन पंजाब में मतदान होने के बाद सूची धीरे-धीरे श्री अकाल तख्त साहिब पर भेजने की तैयारी की गई वो भी सूची में लिखे नामों के संशोधन के बाद। सरबत खालसा के पास जो सूची है, उनमें कई और भी बड़े नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed