फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   42 types of services will be available at door step in Punjab

Punjab: अब फोन करते ही घर पर मिलेंगी 42 प्रकार की सेवाएं, नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

Fri, 01 Dec 2023 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Dec 2023 12:19 AM IST
सार

डोर स्टेप डिलीवरी के लिए सरकार की तरफ से नंबर जारी होने के बाद लोगों को उस नंबर पर पहले कॉल करनी होगी। इसके बाद नंबर पर मौजूद व्यक्ति उनसे सेवा के बारे में पूछेगा। इसके बाद कर्मचारी के घर आने का समय पूछा जाएगा। इसके बाद यह सेवा लोगों तक पहुंचेगी। 

विज्ञापन
42 types of services will be available at door step in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लोगों को अब जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र समेत 42 प्रकार की सेवाओं को हासिल करने के लिए सरकारी दफ्तरों व सुविधा केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे बल्कि मात्र फोन घुमाने के बाद यह सुविधा लोगों को उनके घर पर मिल सकेगी। यह सुविधा राज्य सरकार मुहैया करवाएगी। सरकार जल्द ही एक नंबर जारी करेगी। 1076 नंबर का ट्रायल चल रहा है। इतना ही नहीं अगर कोई व्यक्ति सरकारी सेवाओं से संतुष्ट नहीं होता है तो अपना सुझाव भी सरकार को दे सकता। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राज्य के 23 जिलों के लोगों को सरकारी दफ्तरों में आने वाली परेशानी से बचाने और उन्हें पहल के आधार पर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सरकार सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी देने के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। यह प्रोजेक्ट इसलिए भी अहम है, क्योंकि कई जगह पर लोगों को छोटी-छोटी सेवाओं के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। दिल्ली सरकार के मॉडल पर ही यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार की कोशिश है कि लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत न आए।

विज्ञापन

ऐसे सुविधा का लाभ उठा पाएंगे लोग

डोर स्टेप डिलीवरी के लिए सरकार की तरफ से नंबर जारी होने के बाद लोगों को उस नंबर पर पहले कॉल करनी होगी। इसके बाद नंबर पर मौजूद व्यक्ति उनसे सेवा के बारे में पूछेगा। इसके बाद कर्मचारी के घर आने का समय पूछा जाएगा। इसके बाद यह सेवा लोगों तक पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed