फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   419 Tested positive for covid 19 in Punjab today

सक्रिय मामलों ने बढ़ाई पंजाब की चिंता: 10 दिन में बढ़े 1394 केस, आज 419 संक्रमित मिले, 3071 किशोरों को लगा टीका

Mon, 03 Jan 2022 09:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Jan 2022 09:02 PM IST
सार

अमृतसर में उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने 15 से 18 साल के किशोरों को वैक्सीन लगाने की शुरुआत की। उन्होंने सभी माता-पिता से अपने बच्चों को टीका लगवाने की अपील की। सोनी ने कहा कि पंजाब में 15 से 18 साल के करीब 14 लाख किशोर हैं, जिन्हें वैक्सीन दी जानी है। वैसे तो पंजाब सरकार कोरोना से लड़ने के लिए हर तरह से तैयार है। इसका मुकाबला करने के लिए सबसे कारगर हथियार वैक्सीन ही है। 

विज्ञापन
419 Tested positive for covid 19 in Punjab today
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बढ़ते संक्रमण के बीच कोरोना के सक्रिय मामलों ने पंजाब की चिंता बढ़ा दी है। 10 दिन में सक्रिय मामलों की संख्या में 1394 की वृद्धि दर्ज की गई है। 25 दिसंबर को इन केसों की संख्या 347 थी, जो सोमवार को बढ़कर 1741 पर पहुंच गई है। संक्रमण दर में भी इजाफा दर्ज किया गया है। 10 दिन में एक से बढ़कर 4.47 प्रतिशत पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 16866118 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें अब तक 605922 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। 16651 संक्रमितों की अब तक सूबे में मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन

ऐसे 10 दिनों में बढ़े सक्रिय केस

  • तारीख          सक्रिय मामले
  • 03 जनवरी      1741
  • 02 जनवरी      1369
  • 01 जनवरी      1041
  • 31 दिसंबर      767
  • 30 दिसंबर      582
  • 29 दिसंबर      449
  • 28 दिसंबर      390
  • 27 दिसंबर      392
  • 26 दिसंबर      378
  • 25 दिसंबर      347

लुधियाना में एक की मौत, 419 नए मामले 
पंजाब में सोमवार को लुधियाना में एक संक्रमित की मौत हो गई, जबकि 419 नए संक्रमित मिले हैं। सबसे अधिक पटियाला में 143 नए मामले मिले हैं। यहां की संक्रमण दर भी 23.95 प्रतिशत दर्ज की गई है। इसके अलावा पठानकोट में 58, लुधियाना में 57, मोहाली में 30, जालंधर में 24, अमृतसर में 20, बठिंडा में 16, होशियारपुर में 13, कपूरथला में 12, गुरदासपुर में 10, फतेहगढ़ साहिब में 9, तीन जिलों में 5-5, फिरोजपुर में 4, तरनतारन में 3, मुक्तसर में 2, तीन जिलों में 1-1 संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


22 एमबीबीएस स्टूडेंट्स व डॉक्टर संक्रमित
पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में 22 एमबीबीएस स्टूडेंट्स व डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सुमित सिंह ने इसकी पुष्टि की और बताया कि जिले में सोमवार को इन 22 एमबीबीएस स्टूडेंट्स व डॉक्टरों समेत 143 मामले मिले हैं। उधर, सोमवार को 15 से 18 साल के किशोरों का कोविड टीकाकरण शुरू हुआ। पहले दिन 289 का टीकाकरण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में पहले दिन 3071 किशोरों को लगा टीका
पंजाब में 15 से 18 साल आयु वर्ग के किशोरों का कोरोना टीकाकरण सोमवार से शुरू हो गया। हालांकि पहले दिन टीकाकरण की गति धीमी रही। सूबे के 22 जिलों में मात्र 3071 किशोरों ने ही टीकाकरण करवाया। पंजाब में लगभग 14 लाख किशोरों का टीकाकरण करने का लक्ष्य तय किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed