फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   41 leaders of Haryana got place in AICC

Haryana News: हरियाणा के 41 नेताओं को AICC में मिली जगह, हुड्डा के साथ अन्य गुटों को भी तरजीह

Mon, 20 Feb 2023 12:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Feb 2023 12:07 AM IST
सार

को-आप्टेड में कांग्रेस ने 15 नेताओं को शामिल किया है। इनमें वीरेंद्र वशिष्ठ, डॉ. अजय चौधरी, वीरेंद्र राय चंद्रवाला, चक्रवर्ती शर्मा, राजेश संदलाना, कमला मान, सुधा भारद्वाज, विनीत कांबोज, संदीप सिंह, संजय गाबा, प्रज्ञा शर्मा, पूनम चौहान, सुनीता शेरवाल, यरधन यादव और मनोज बागड़ी के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
41 leaders of Haryana got place in AICC
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लंबे समय के बाद हरियाणा के 41 नेताओं को एआईसीसी (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) में जगह मिली है। देर रात कांग्रेस हाईकमान की ओर से डेलीगेट और को आप्टेड सस्दयों की सूची जारी की गई। सूची में सभी गुटों के सदस्यों को तरजीह दी गई है। रणदीप सुरेजावाला, किरण चौधरी, कैप्टन अजय यादव समेत अधिकतर को इसमें शामिल किया गया है। खास बात ये है कि अधिकतर सदस्य हुड्डा गुट से संबंधित हैं।

विज्ञापन


26 चुने हुए डेलीगेट
26 चुने हुए डेलीगेट में चौधरी उदयभान, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र हुड्डा, कैप्टन अजय यादव, जीतेंद्र भारद्वाज, रामकिशन, श्रुति चौधरी, सुरेश गुप्ता, किरण चौधरी, आफताब अहमद, राव दान सिंह, कुलदीप शर्मा, वीरेद्र राठौड़, चेतन चौहान, प्रदीप नरवाल, आशीष दुआ, विनीत पुनिया, जयवीर वाल्मीकि, शमशेर गोगी, चंद्र मोहन, द्वियांशु बुद्धिराजा, विशाल चौधरी, कुलदीप वत्स के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


को-आप्टेड में ये शामिल
को-आप्टेड में कांग्रेस ने 15 नेताओं को शामिल किया है। इनमें वीरेंद्र वशिष्ठ, डॉ. अजय चौधरी, वीरेंद्र राय चंद्रवाला, चक्रवर्ती शर्मा, राजेश संदलाना, कमला मान, सुधा भारद्वाज, विनीत कांबोज, संदीप सिंह, संजय गाबा, प्रज्ञा शर्मा, पूनम चौहान, सुनीता शेरवाल, यरधन यादव और मनोज बागड़ी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे अंतराल बाद हरियाणा के नेताओं को मिला स्थान
लंबे अंतराल के बाद हरियाणा के नेताओं को एआईसीसी में स्थान मिला है। इससे पहले वर्ष 2019 में अशोक तंवर के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रहते समय हाईकमान ने डेलीगेट की सूची जारी की थी लेकिन तब हुड्डा विरोधी अधिक सदस्य सूची में शामिल थे। हालांकि, कांग्रेस के एक वरिष्ठ सांसद ने हाईकमान से इस लिस्ट को रद्द करा दिया था। इसके बाद से अब हरियाणा से नेताओं की भागीदारी पहली बार हुई है। गौरतलब है कि बे डेलीगेट कांग्रेस काफी अहम भूमिका अदा करते हैं। जब भी अध्यक्ष का चुनाव होता है तो वह वोट करने के अधिकारी होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed