{"_id":"5e42b2028ebc3ee5ac312ea8","slug":"40th-annual-athletic-meet-at-mcm-chandigarh-news-pkl366071699","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीएम में 40वीं वार्षिक एथलेटिक मीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीएम में 40वीं वार्षिक एथलेटिक मीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज में 40वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। सुबह के सेशन में चंडीगढ़ प्रशासन के उच्च शिक्षा निदेशक रूबिंदरजीत सिंह बराड़ मुख्य अतिथि और शाम के सेशन में पंजाब के एडीजीपी आईपीएस शशि प्रभा द्विवेदी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट ऑफ आर्म्ड फोर्सेस, मोहाली के निदेशक मेजर जनरल आईपी सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। रूबिंदरजीत सिंह बराड़ ने छात्राओं को मानवीय मूल्यों को साथ रखकर समाज में महिला सशक्तीकरण का एंबेसेडर बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने कॉलेज की स्पोर्ट्स रिपोर्ट पेश की। इसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, इंटर-जोनल, जोनल, यूनिवर्सिटी और इंटर कॉलेज स्तरों पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में कॉलेज की उत्कृष्ट उपलब्धियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। उन्होंने कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। शशि प्रभा ने छात्राओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। मेजर जनरल आईपी सिंह ने खेल के मैदान और जीवन के बीच समानताएं बताते हुए कहा कि छात्राओं को स्वस्थ खेल भावना को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
समारोह के दौरान प्रतियोगियों ने मार्च पास्ट किया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद कॉलेज के खेल मैदान में 100 मीटर, 200 मीटर, लंबी कूद, शॉटपुट, थ्री लेग रेस, रस्साकशी के अतिरिक्त विभिन्न स्पर्धाओं में छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में ड्रग से दूर रहने का संदेश देते हुए छात्राओं ने भंगड़ा की प्रस्तुति दी।