फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4042 corona infected found in tricity, 541 cured

ट्राइसिटी में 4042 कोरोना संक्रमित मिले, 541 हुए ठीक

Sun, 16 Jan 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
4042 corona infected found in tricity, 541 cured
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में शनिवार को कोरोना से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 4042 संक्रमितों के मिलने से हड़कंप मच गया। तीसरी लहर में यह पहली बार है जब एक दिन में संक्रमितों का आंकड़ा चार हजार के पार पहुंचा है। 24 घंटे में चंडीगढ़ में 1795 लोग संक्रमण की चपेट में आए जबकि मोहाली में 1497 और पंचकूला में 750 लोग संक्रमित मिले। मृतक की पहचान मोहाली निवासी के रूप में हुई है। संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफे से स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासनिक अफसर तक चिंतित हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 6721 लोगों की जांच की, जिनमें से 1795 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नए मरीजों में पुरुषों की संख्या 942 व महिलाओं की संख्या 853 रही। मनीमाजरा में सबसे ज्यादा 145, सेक्टर-46 में 80, सेक्टर-37 में 60, सेक्टर-44 में 55, सेक्टर-20 में 34 व सेक्टर-15 में 42 लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा अन्य इलाकों में भी संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमण दर 26.71 प्रतिशत पर पहुंच गई, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 8511 हो गई। उधर, 7 दिन की अवधि पूरी होने पर 541 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। बता दें कि चंडीगढ़ में अब तक कोरोना से 1086 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बॉक्स
415 मरीज ऑक्सीजन पर
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बनाए गए कोविड अस्पताल व मिनी कोविड केयर सेंटरों में ऑक्सीजन पर भर्ती मरीजों की संख्या 415 हो गई है। वहीं, वेंटिलेटर पर 30 मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
टीकाकरण अभियान की रफ्तार घटी
ठंड के कारण कोरोना टीकाकरण अभियान की रफ्तार घट गई है। शनिवार को 15 से 18 वर्ष के बीच के केवल 1357 किशोरों ने ही टीके की पहली खुराक लगवाई। अब तक तय लक्ष्य में से 57.23 प्रतिशत किशोरों को पहली खुराक लगाई जा चुकी है। वहीं, बूस्टर डोज के अभियान में शनिवार को 2358 बुजुर्गों, 1990 स्वास्थ्यकर्मियों व 1525 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों ने खुराक लगवाई। वहीं, वयस्कों के टीकाकरण अभियान में दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या अब तक शत-प्रतिशत नहीं हो पाई है। मौजूदा समय में 98.22 प्रतिशत लाभार्थियों ने ही टीके की दूसरी खुराक लगवाई है, जबकि प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने 14 जनवरी तक वयस्कों के अभियान को पूरा करने का निर्देश दिया था।

इनसेट-
पूर्व सांसद सत्यपाल जैन के घर और कार्यालय के पांच लोग संक्रमित
पूर्व सांसद सत्यपाल जैन के परिवार और कार्यालय के पांच लोग संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बहू, 2 साल की पोती, ड्राइवर, लिपिक और घर की महिला नौकरानी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं, जबकि उनकी व उनके बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed